ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

दिल्ली एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देकर बोला- बचा सको तो बचा लो, गिरफ्तार

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर डीसीपी ऑफिस में सोमवार को बम होने की एक कॉल आई जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। किसी शख्स ने कॉल करके कहा कि एयरपोर्ट को बचा सकते हो तो बचा लो। वीरवार को स्वतंत्रता दिवस है और 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होना है ऐसे में बम की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवानों में हड़कंप मच गया। वे आनन-फानन में जांच में जुट गए, हालांकि बाद में यह सूचना अफवाह निकली। टी-2 करीब सवा घंटे तक बंद रहा और इसके कारण उड़ाने 2 घंटे तक प्रभावित रहीं।
PunjabKesari
वहीं पुलिस ने कॉलर की पहचान कर ली है। हालांकि पूछताछ में कॉल करने वाला शख्स इस बात से साफ इनकार कर रहा है। कॉल की सूचना तत्काल पुलिस व सीआईएसएफ  के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके साथ ही टर्मिनल-2 के डिपार्चर और अराइवल एरिया को खाली करवाकर उसकी सघन जांच की गई। करीब सवा घंटे की जांच के बाद टर्मिनल को सुरक्षित घोषित किया गया।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के प्रवक्ता ने बताया कि देर शाम करीब 8.49 में डीसीपी ऑफिस को यह कॉल मिली थी। इधर, पुलिस, सीआईएसएफ  की टीम के साथ बम स्क्वायड, फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान टर्मिनल के यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षा के मद्देनजर बाहर निकाल दिया गया।

जांच पूरी होने के बाद रात 10 बजे से टर्मिनल 2 पर सामान्य कामकाज शुरू हो सका, जिसके चलते टर्मिनल-2 पर करीब दो घंटे तक उड़ाने प्रभावित रहीं। बता दें कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से अंतरराष्ट्रीय के साथ कुछ घरेलू उड़ान सेवाएं भी संचालित होती हैं। इंडिगो, स्पाइस जेट और गो एयर की घरेलू फ्लाइट्स यहां से उड़ान भरती हैं।  मालूम हो कि इस तरह से झूठी फोन कॉल करके यात्रियों में दहशत फैलाना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर उम्रकैद की सजा का प्रावधान है। हाल ही में एक कारोबारी को यह सजा सुनाई गई है उसने अपनी गर्लफें्रड की खातिर बम होने की अफवाह फैलाकर उड़ान में बाधक बना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button