Breaking
नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की मिली परमिशन, HC ने कहा-लड़की खुद इस… अभी तो काम शुरू हुआ है, मथुरा में भी भव्य मंदिर बनाना है: सीएम सरमा घर में घुसा युवक… चिल्लाने लगी महिला तो छत से कूद गया; युवक की मौत महाकाल लोक पार्किंग में हादसा, मोबाइल टावर से गिरकर युवक की मौत, 1 महीने बाद होने वाली थी शादी संसद भंग और संविधान सस्पेंड…इस अमीर मुस्लिम देश में एक शख्स ने ही पलट दी पूरी सत्ता इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं शामिल होंगे लालू यादव, नेम प्लेट हटाया गया झारखंड में चुनावी सभा के दौरान टूटा मंच, CM को भी देना था भाषण ‘कौन सी पार्टी को वोट दोगे…’, बुजुर्ग का रिप्लाई सुन दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, मौत 8 साल से बदले की आग, 50 हजार दी सुपारी; इंफ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर हमले की कहानी पुलवामा में धारा 144, हिरासत में PDP कार्यकर्ता… महबूबा मुफ्ती ने EC पर उठाया सवाल

महाकालेश्वर में 10 फरवरी से बदलेगा पूजा का समय

उज्जैन । भगवान शिव के भक्तों के लिए शिवभक्ति का विशेष दिन यानी महाशिवरात्रि का त्यौहार आने वाला है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा। उज्जैन के महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भी श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। यहां पर महाशिवरात्रि से पहले नौ दिनों तक शिव नवरात्रि मनाई जाती है। शिव नवरात्रि के दौरान भगवान शिव का अलग-अलग रूपों में श्रृंगार किया जाता है। 10 फरवरी से भोग और पंचामृत पूजन का समय भी बदल जाएगा। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश गुरू ने बताया कि महाकाल मंदिर में रोजाना सुबह 10 बजे भोग आरती और शाम 5 बजे पंचामृत पूजन किया जाता है लेकिन शिव नवरात्रि के दौरान इस समय में बदलाव कर दिया जाएगा। शिव नवरात्रि के दौरान भोग आरती का समय 10 बजे की बजाय एक बजे और संध्या को होने वाले पंचामृत पूजन का समय शाम 5 बजे के स्थान पर दोपहर 3 बजे कर दिया जाएगा।

 10 फरवरी से होगी शिव नवरात्रि की शुरूआत
महाशिवरात्रि से पहले महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिव नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इसकी शुरूआत फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से होती है। साल 2023 में शिव नवरात्रि की शुरूआत 10 फरवरी को हो रही है। शिव नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक बाबा महाकाल अलग-अलग रूपों में भक्तों को दर्शन देंगे।

ऐसे होती है शिव नवरात्रि की शुरूआत
शिव पंचमी तिथि से शिव नवरात्रि की शुरूआत होती है। इस दिन मंदिर के पुजारी बाबा महाकाल का पंचामृत से अभिषेक करते हैं। अभिषेक के बाद रुद्रपाठ किया जाएगा और दोपहर एक बजे भोग आरती की जाएगी। तीन बजे संध्या पूजा की जाएगी और उसके बाद बाबा महाकाल का श्रृंगार किया जाएगा। पहले दिन बाबा महाकाल का चंदन से श्रृंगार किया जाता है उसके बाद नौ दिनों तक अलग अलग रूपों में महाकालेश्वर का श्रृंगार किया जाता है।

इन रूपों में होगा बाबा महाकाल का श्रृंगार
शिव नवरात्रि में अलग-अलग रूपों बाबा महाकाल का श्रृंगार किया जाता है। शिव नवरात्रि के पहले दिन चंदन सोल व दुपट्टा पहनाया जाता है। महाकाल को मुकुट और छत्र आदि आभूषण पहनाएं जाते हैं। दूसरे दिन शेषनाग श्रृंगार किया जाता है और तीसरे दिन घटाटोप श्रृंगार चौथे दिन छबीना श्रृंगार पांचवे दिन महाकाल का होलकर श्रृंगार किया जाता है छठे दिन मन-महेश सातवें दिन उमा-महेश और आठवें दिन शिव तांडव के रूप में महाकाल का श्रृंगार कर पूजा की जाएगी।

नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की मिली परमिशन, HC ने कहा-लड़की खुद इस…     |     अभी तो काम शुरू हुआ है, मथुरा में भी भव्य मंदिर बनाना है: सीएम सरमा     |     घर में घुसा युवक… चिल्लाने लगी महिला तो छत से कूद गया; युवक की मौत     |     महाकाल लोक पार्किंग में हादसा, मोबाइल टावर से गिरकर युवक की मौत, 1 महीने बाद होने वाली थी शादी     |     संसद भंग और संविधान सस्पेंड…इस अमीर मुस्लिम देश में एक शख्स ने ही पलट दी पूरी सत्ता     |     इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं शामिल होंगे लालू यादव, नेम प्लेट हटाया गया     |     झारखंड में चुनावी सभा के दौरान टूटा मंच, CM को भी देना था भाषण     |     ‘कौन सी पार्टी को वोट दोगे…’, बुजुर्ग का रिप्लाई सुन दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, मौत     |     8 साल से बदले की आग, 50 हजार दी सुपारी; इंफ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर हमले की कहानी     |     पुलवामा में धारा 144, हिरासत में PDP कार्यकर्ता… महबूबा मुफ्ती ने EC पर उठाया सवाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें