ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
छत्तीसगढ़

फिल्म पुष्पा’ की तरह बिलासपुर में 100 किलो सफेद चंदन की लकड़ी जब्त, छोड़कर भागे 2 तस्कर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में फिल्म पुष्पा की तर्ज पर सफेद चंदन की तस्करी का मामला उजागर हुआ है। तस्कर रतनपुर के बस स्टैंड में उत्तर प्रदेश जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। पुलिस को देखते ही तस्कर सफेद चंदन की लकड़ी को छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने दो-दो फीट की 100 किलो चंदन लकड़ी बरामद किया है। जब्त लकड़ी की कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है। फिल्म पुष्पा की तर्ज पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस के हाथ तस्कर तो नहीं लगे, लेकिन छत्तीसगढ़ में चंदन की लकड़ियों की तस्करी का मामला जरूर उजागर हो गया है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जिले गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही तथा कोरिया जिले में सफेद चंदन के पेड़ों की उपज होती है। बुधवार को सूचना मिली कि दो युवक नया बस स्टैंड रतनपुर में बोरियों में सफेद चंदन की लकड़ी लेकर उत्तर प्रदेश जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। संबंधित थाना क्षेत्र के टीआई हरविंदर सिंह को तस्करों को पकड़ने का प्वाइंट दिया गया था। तस्कर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने लकड़ी जब्त किया है। पुलिस टीम ने रतनपुर में संदिग्ध युवकों द्वारा छोड़े गए बोरी को चेक किया, जिसमें 2-2 फीट लंबाई के कुल 15 नग सफेद चंदन की लकड़ी बरामद की गई है। लकड़ी से खुशबू भी आ रही थी। जब्त लकड़ी का वजन कराने पर वह 100.11 किलो निकला। लकड़ियों की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आकी गई है। सफेद चंदन की लकड़ी की कटाई एवं परिवहन भारतीय वन अधिनियम अंतर्गत प्रतिबंधित एवं दंडनीय है। सफेद चंदन का उपयोग औषधि सौंदर्य प्रसाधन एवं धार्मिक कार्यों में किया जाता है। छत्तीसगढ़ में चंदन दुर्लभ है। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वन विभाग को भी सूचना दी गई है।

Related Articles

Back to top button