ब्रेकिंग
सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क... Bhojshala Case: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दोनों पक्ष धैर्य रखें, एएसआई की निगरानी में नमाज के लिए ओपन स्... Lalu Prasad Yadav: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से किया इनकार Mirzapur News: बैंक खाता खुलवाना पड़ा भारी, किसान को मिला 41 करोड़ के लेनदेन और 7 करोड़ जीएसटी का नोटिस राम मंदिर दान चोरी मामला: कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बड़ा बयान, कहा - "इस्तीफा नहीं दूँगा, शिवाजी ...
खेल

विराट कोहली के शानदार कैच पकड़ने पर श्रीवल्ली सॉन्ग पर थिरके विराट कोहली

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ओडिन स्मिथ को आउट करने के लिए एक बेहद मुश्किल कैच पकड़कर सबको हैरान कर दिया। विराट के कैच पकड़ने के बाद के रिएक्शन से यह भी लगा कि उनको गर्दन में थोड़ा झटका भी लगा है। वहीं कोहली के इस शानदार कैच पकड़ने का वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक अकाउंट से भी शेयर किया है। इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा भी हैरान और खुश भी दिखाई दे रहे हैं। वेस्टइंडीज की पारी के 45वें ओवर में ओडिन स्मिथ ने तेजी से रन बनाने के चक्कर में मिड विकेट की तरफ बड़ा शॉट मारा, लेकिन गेंद बल्ले से सही से कनेक्ट नहीं हुई और विराट कोहली ने बिना गलती किए कैच पकड़ा। कैच पकड़ते समय उनका सर जमीन पर भी भिड़ा, लेकिन उन्होंने कैच नहीं छोड़ा।
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का श्रीवल्ली हुक स्टेप क्रिकेटर्स को खूब पसंद आ रहा है। वे अपनी खुशी का इजहार इस स्टेप से कर रहे हैं। इस स्टेप को करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नया नाम भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम भी जुड़ गया है। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ओडिन स्मिथ का मुश्किल कैच पकड़ने के बाद श्रीवल्ली गाने का हुक स्टेप अपने अंदाज में कॉपी किया। सोशल मीडिया पर विराट के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button