ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
खेल

युजवेंद्र चहल की इस हरकत पर भड़के कप्तान रोहित शर्मा, बीच मैदान लगाई फटकार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने लगातार दो वनडे मैच जीत लिए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 44 रन से बाजी मारी और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। रोहित इस मैच में बतौर बल्लेबाज फेल रहे लेकिन कप्तानी में उन्होंने काफी प्रभावित किया। उन्होंने 237 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए शानदार तरीके से फील्डिंग लगाने के साथ-साथ समय-समय पर गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए। रोहित अक्सर मैदान पर शांत रहते हैं लेकिन इस मुकाबले में एक समय ऐसा आया जब वह थोड़ा चिंतित और गुस्से में दिखे। इस दौरान फील्डिंग को लेकर उन्होंने युजवेंद्र चहल को फटकार भी लगाई।

मैच के 45वें ओवर में वेस्टइंडीज की टीम आठ विकेट खोकर 190 रन बना चुकी थी और उसकी तरफ से ओडीन स्मिथ काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में दो छक्के और एक चौके की मदद से 23 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में टीम इंडिया थोड़ा दबाव में नजर आ रही थी। तब रोहित ने वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी पर लगाया और फील्डिंग सेट करने लगे। इसी दौरान उन्होंने  युजवेंद्र चहल को बाउंड्री की तरफ पीछे जाने के लिए कहा लेकिन युजवेंद्र वहां थोड़े सुस्त नजर आए। इसी बात को लेकर रोहित भड़क गए और कहा, “क्या हुआ तेरे को, भाग क्यों नहीं रहा ठीक से? चल उधर भाग”। वैसे तो रोहित और चहल के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की खिंचाई करते दिख जाते हैं।

Related Articles

Back to top button