ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
विदेश

न्यूयॉर्क में बफ़ेलो के सुपरमार्केट में गोलीबारी से 10 लोगों की मौत

बफ़ेलो । टॉप फ्रेंडली मार्केट में हुई गोलीबारी की चपेट में आए और लोगों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है। गवर्नर कैथी होचुल ने ट्वीट किया कि वह उनके गृहनगर बफ़ेलो में एक किराने की दुकान पर हुई इस घटना को लेकर अधिकारियों के संपर्क में हैं। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी से पहले हमलावर ने इस घटना को ऑनलाइन दिखाने के लिए कैमरे का इस्तेमाल किया। फिलहाल पुलिस ने 18 साल के इस हमलावर को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी इसका नाम नहीं बताया गया है। जानकारी के मुताबिक जिस इलाके में ये गोलीबारी की घटना हुई है वहां ज्यादातर अश्वेत रहते हैं। अधिकांश पीड़ित अश्वेत ही हैं। बफ़ेलो के पुलिस अ‎धिकारी ने कहा कि 13 लोगों को गोली मारी गई, इनमें से 10 की मौत हो गई बाकी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कहा जा रहा है कि संदिग्ध ने शहर के इस इलाके तक पहुंचने के लिए कई घंटों तक गाड़ी चलाई। सुपरमार्केट में काम करने वाले 3 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। यहां सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहे एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने संदिग्ध को गोली मारने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध के पास एक ताकतवर राइफल थी और उसने हेलमेट भी पहना था। बाद में उसने अपना हथियार सरेंडर कर दिया। एफबीआई के बफ़ेलो ऑफिस के एक एजेंट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ‎कि हम इस घटना की जांच घृणा अपराध और नस्लीय रूप से प्रेरित हिंसक चरमपंथ के तौर पर कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button