ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
महाराष्ट्र

अखिलेश यादव का तंज उनके पाले पोसे आशीष मिश्रा हिरासत से जमानत पर बाहर आ रहे हैं

लखीमपुर   हिंसा केस के मुख्‍य आरोपी आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि संभावना है कि वे शुक्रवार तक जेल से बाहर आ सकते हैं। आशीष केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे हैं। तीन अक्‍टूबर 2021 को किसानों को गाड़ी से कुचलकर मार डालने के मामले में वह मुख्‍य आरोपी हैं। इस घटना में चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई थी। आशीष मिश्रा की जमानत पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है।

गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत दी। मामले की सुनवाई पहले ही हो चुकी थी। आज कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुनाया है। बताया जा रहा है कि बेल बांड भरने के बाद आशीष को कल जेल से रिहाई मिल सकती है। आशीष मिश्रा की जमानत पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “ख़बरदार रहना ज़ुल्मी हुकूमत की सियासत से, उनके पाले-पोसे बाहर आ रहे हैं… हिरासत से”। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव का ये ट्वीट आशीष मिश्रा को लेकर किया गया है। हालांकि उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिया।

गौरतलब है कि तीन अक्‍टूबर 2021 को कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन से जुड़े कुछ किसान लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे चार किसानों की एक गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई थी। मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा हैं। इस घटना में चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई थी।

लखीमपुर केस के मुख्‍य आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत मिलने की खबर जिस वक्‍त सामने आई उस समय तक यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान शुरू हुए करीब छह घंटे हुए थे। बता दें कि लखीमपुर खीरी कांड के बाद वेस्‍ट यूपी में आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी बड़ा मुद्दा बन गई थी। ऐसे में पहले चरण के मतदान के दिन उनकी जमानत की खबर के असर लेकर वेस्‍ट यूपी की सियासी गलियारों में कयासबाजी शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button