ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
देश

वाराणसी: एक ही चौकी के 7 पुलिसकर्मी कोराेना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 हुई

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में 7 पुलिसकर्मियों समेत 8 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही यहां वैश्विक महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। कोरोना वायरस महामारी को रोकने लिए देश भर में पिछले 1 महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है, जो 3 मई तक चलेगा। इस बीच उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में लॉकडाउन का पालने कराने वाले पुलिसकर्मी खुद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय से 95 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिनमें 8 पॉजिटिव एवं 87 नेगेटिव पाई आई हैं। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं उनमें एक उप निरीक्षक, 3 हेड कांस्टेबल एवं इतने ही सिपाही शामिल हैं। ये सातों पुलिस वाले एक ही चौकी पर तैनात थे। इसके अलावा पितरकुंडा (बफर जोन) के नजदीक का एक 39 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Related Articles

Back to top button