ब्रेकिंग
धमतरी की इंजीनियर बेटी आस्था लुनिया लेंगी जैन दीक्षा: जयपुर में 10 दिसंबर को मुहूर्त, नगर में निकली ... कांकेर के कुर्री में सूने मकान में चोरी का पर्दाफाश: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद हर घर तिरंगा अभियान पर विवाद: राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में रायपुर सिविल लाइन था... हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु...
देश

CDS बिपिन रावत बोले- सरहद पर तैनात कोई जवान कोरोना संक्रमित नहीं, सेनाएं काफी सावधान

देश में कोरोना वायरस के बीच जहां सभी राज्यों की स्थानीय पुलिस डटी हुई है। वहीं तीनों सेनाएं भी अपने-अपने स्तर पर कोरोना के खिलाफ तैयारियां कर रही हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि कोरोना की महामारी से निपटने के लिए जहां पूरा देश एकजुट है वहीं इसे लेकर तीनों सेनाओं के पास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिशा-निर्देश आ रहे हैं। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए जनरल बिपिन रावत ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तीनों सेनाओं को निर्देश दिए जा रहे हैं कि अगर हमें अपने देशवासियों का बचाव करना है तो पहले तीनों सेनाओं को खुद अपना बचाव करना होगा। सीडीएस रावत ने बताया कि तीनों सेनाओं ने देश के अलग-अलग इलाकों में कोविड हॉस्पिटल तैयार किए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी तीनों सेनाओं के कंमाडरों से बात करके सेना की तैयारियों का जायजा लिया है। वहीं CDS रावत ने बताया कि हमारे कुछ जवानों पर कोरोना का असर हुआ है लेकिन हम काफी सावधानी बरत रहे हैं। रावत ने बताया कि कुछ अधिकारियों को क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो जवान सरहद पर तैनात हैं, वहां पर एक भी मामला नहीं आया है। हमारे जो नौसैनिक जहाज और सबमरीन में तैनात हैं, इसके अलावा जो हमारे जो वायु सैनिक और पायलट हैं, उनमें से कोई भी अभी तक कोरोना से संक्रमित नहीं हुआ है। जनरल बिपिन रावत ने कहा कि कोरोना ने हमें एक सबक सिखाया है कि हमारी तीनों सेनाओं के पास जो हथियार और साजो सामान हैं वो हम स्वदेशी बना सकते हैं, हमें तीनों सेनाओं के लिए हथियार और दूसरे साजो सामान अब काफी हद तक मेक इन इंडिया में बनाने की तरफ आगे बढ़ना चाहिए।

Related Articles

Back to top button