ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
महाराष्ट्र

उत्तराखंड प्रचार में शिवराज का कांग्रेस पर हमला, केकड़ा पार्टी की उपमा देकर सोनिया-राहुल-प्रियंका को सर्प बताया

हरिद्वार  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारक के रूप में कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस को केकड़ा पार्टी कहा तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सर्प कहकर संबोधित किया। साथ ही लोगों से कहा कि सांप क्या करता है, सब जानते हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने आज सोमेश्वर, ज्वालापुर और हरिद्वार में चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को उन्होंने निशाने पर रखा। राहुल गांधी को कहा कि उन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। चौहान ने कहा कि आज कल दो शो की चर्चा है, पहला टीवी का कॉमेडी विथ कपिल और मोबाइल पर कॉमेडी विथ राहुल। इन दोनों को ही कोई गंभीरता से नहीं लेता है। राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल को राहु और केतु बताया है तथा उनके लिए कहा कि ये लोग उत्तराखंड के विकास पर ग्रहण लगाने आए हैं।

कांग्रेस में केकड़े की तरह टांग खींचते नेता

मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस को केकड़ा पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि केकड़े जब किसी बर्तन में रख दिए जाते हैं तो वे बाहर निकलने के लिए एक दूसरे की टांग खींचते रहते हैं जिससे कोई भी बाहर नहीं आता है। उसी तरह कांग्रेस केकड़ा पार्टी हो चुकी है जहां जूतमपैजार होती रहती है। उत्तराखंड में उन्होंने हरीश रावत व प्रीतम सिंह के बीच चल रही टांग खिंचाई को इसका उदाहरण बताया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका को (एसआरपी) यानी सर्प बताया। उन्होंने कहा कि सांप क्या करता है, जनता अच्छे से जानती भी है।

कांग्रेस का जीजा धाम

सीएम चौहान ने चार धाम का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस के चार धाम में सोनिया, राहुल, प्रियंका और चौथा जीजा धाम है। वहीं, भाजपा के चार धाम केदार, बद्रीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद अब सैन्यधाम बना रहे हैं। चौहान ने कहा कि लव के नाम पर जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उसे जेल में डाल दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button