ब्रेकिंग
भारतीय सिख ड्राइवरों पर US एजेंसी का विवादित AI पोस्टर: भारी विरोध के बाद DHS ने हटाया Indian Economy GDP Growth: वैश्विक मंदी के बीच भारत का जलवा, 7.8% रही GDP ग्रोथ; IMF ने जमकर की तारी... How Foldable Phones Work: कांच होने के बाद भी कैसे मुड़ जाती है स्क्रीन? जानिए फोल्डेबल फोन के पीछे ... Bhadrapada Amavasya Daan 2026: भाद्रपद अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति... Delhi News: दिल्ली को मिलेगी अपनी SDRF फोर्स, CM रेखा गुप्ता की हाईलेवल बैठक; NDRF देगा जवानों को ट्... कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को लश्कर के मुखौटा संगठन से धमकी: घाटी में 6 हजार कर्मियों की सुरक्षा पर स... Nanded Road Accident: नांदेड़-भोकर मार्ग पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, 8 लोगों की दर्द... Karnataka News: थोताडागुद्दाहल्ली में 3 वर्षीय बच्ची की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने सौतेली मां को प... Delhi Love Story: 'ना उम्र की सीमा हो...' दिल्ली में 22 की युवती ने 60 के शख्स से रचाई शादी, हाईकोर्... Bihar Young Lawyers Stipend Scheme: बिहार में नए वकीलों को हर महीने मिलेंगे ₹5,000, 3 साल तक आर्थिक ...
मध्यप्रदेश

यूपी समेत 5 राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाएगी, फिर दी सफाई BJP के मंत्री गोविंद सिंह

जबलपुर पाटन में तहसील भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की जुबान फिसल गई। उन्होंने कह दिया कि उत्तरप्रदेश समेत 5 राज्यों के चुनाव में सभी जगह कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके बाद पास ही बैठे पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने टोक दिया। इसके बाद मंत्री को सफाई देनी पड़ी।

दरअसल, गोविंद सिंह राजपूत की पृष्ठभूमि कांग्रेसी रही है। वो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ पाला बदल कर बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके बाद बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव में जीत कर मंत्री बने हैं। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसते हुए कहा कि गोविंद सिंह दिल से भाजपाई नहीं बन पाए हैं। यही कारण है कि गाहे-बगाहे जुबान से सच निकल ही आता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी चुटकी ली।

अजय विश्नोई का इशारा भी नहीं समझ पाए मंत्री

मंत्री गोविंद सिंह की जुबान फिसली तो उनके बगल में बैठे वरिष्ठ नेता और पाटन से बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने इशारा भी किया, लेकिन वे समझ नहीं पाए। जुबान से कांग्रेसी मुख्यमंत्री निकलने के मामले ने तूल पकड़ा, तो मंत्री को फिर सफाई देनी पड़ी। बोले-भूल से बीजेपी की जगह कांग्रेस निकल गया था।

8.50 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा तहसील भवन

पाटन में तहसील व एसडीएम कार्यालय 8.50 करोड़ की लागत से बन रहा है। परिवहन मंत्री ने कहा कि पाटन विधायक अजय विश्नोई लगातार इसके लिए लगे थे। बीजेपी विकास करती है। आम बजट के बाद एमपी के बजट में भी इसकी झलक दिखेगी। वहीं, उन्होंने परिवहन विभाग की कई सारी सेवाओं को ऑनलाइन करने की बात कही, जिससे लोगों को घर बैठे ही सुविधा मिल सके।

Related Articles

Back to top button