ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम...
व्यापार

ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का पेमेंट हुआ लेट तो भरने होंगे 1200 रुपये विलंब शुल्क 

ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड होल्डर और ग्राहकों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। बैंक ने 10 फरवरी से क्रेडिट कार्ड के लिए शुल्क संशोधित किया है। अगर आपका क्रेडिट कार्ड बकाया 100 रुपये से कम है, तो कोई विलंब शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा, 100- 500 रुपये के बीच के बकाया पर 100 रुपये का विलंब शुल्क लिया जाएगा वहीं, 501- 5000 रुपये के बकाया पर 500 रुपये विलंब शुल्क के रूप में देना होगा। क्रेडिट कार्ड के 10,000 रुपये तक के बकाया पर 750 रुपये और 25000 रुपये तक के बकाया पर 900 रुपये विलंब शुल्क लगेगा।
50,000 हजार रुपये तक पर 1000 रुपये और 50,000 रुपये से ज्यादा बकाया पर विलंब शुल्क के तौर पर 1200 रुपये देने होंगे। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर 20 हजार रुपये तक के लिए 500 रुपये का चार्ज लगेगा। इससे ज्यादा रकम निकालने पर 2.5 फीसदी के हिसाब से विलंब शुल्क लगेगा। चेक और ऑटो-डेबिट की वापसी के लिए ऋणदाता के पास कुल देय राशि का 2% (न्यूनतम ₹500)का एक निश्चित शुल्क भी है। चेक वापसी के मामले में, बैंक अब कुल देय राशि का 2% न्यूनतम ₹500 के साथ चार्ज करेगा।

Related Articles

Back to top button