ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
उत्तरप्रदेश

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां और मासूम बेटे की मौत

सिकंदराराऊ । स्थानीय पंत चौराहे पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मां बेटे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार मुकेश पुत्र श्रीनिवासी लाल निवासी गांव पंचमपुर थाना मिरहची जिला एटा गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता है। बुधवार को वह गाजियाबाद से अपनी पत्नी और 3 मासूम बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था। जैसे ही शाम को 6 बजे करीब स्थानीय पंत चौराहे पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे ट्रक के पहिए के नीचे आकर मुकेश की पत्नी प्रीति 24 वर्ष तथा मां की गोद में लगे पुत्र अतुल उम्र 10 माह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मुकेश और उसके दो मासूम बच्चे बाल बाल बच गए। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया। घटना की जानकारी होते ही उपनिरीक्षक सोबरन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतकों के शव सीएचसी पहुंचाए तथा ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कोतवाली भेज दिया। घटना के चलते दुर्घटना के चलते बदहवास हालत में मुकेश अपने दो मासूम बेटों को ढाढ़स  बंधा रहा था जो अपनी मां और भाई की मौत के बाद बुरी तरह  बिलख रहे थे।

Related Articles

Back to top button