ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
राजस्थान

डीपी जारोली को ढूंढकर लायें 11 रूपये ईनाम पायें

जयपुर । रीट परीक्षा पेपर आउट होने की घटना को लेकर कई अफसरों पर गाज गिरी है उन्ही में एक अफसर है डीपी जारोली जिनके खिलाफ पहले शिक्षामंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, दूसरे राज्य शिक्षाराज्यमंत्री सुभाष गर्ग और डीजीपी जारोली के खिलाफ पोस्टर वार छिड गया है पोस्टर में लिखा गया है कि डीपी जाराोली को ढूंढकर लाने वाले को 11 रूपये ईनाम दिया जायेगा।
राजस्थान में पोस्टर वार चर्चा का विषय बन गया है वो है माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डीपी जारोली की गुमशुदगी का आज शिक्षा संकुल और राजस्थान यूनिवर्सिटी में कई स्थानों पर एक पोस्टर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और वो पोस्टर था डीपी जारोली की गुमशुदगी का. साथ ही तलाश करने वाले को 11 रुपये के नकद इनाम से भी सम्मानित करने की घोषणा पोस्टर में की गई है। राजस्थान में रीट पर जारी घमासान है की रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. आए दिन प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. तो वहीं पिछले तीन दिनों से विरोध का अलग ही तरीका अपनाया जा रहा है. पहले जहां पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के सीकर और जयपुर के आवास के बाहर नाथी का बाड़ा लिख दिया गया तो वहीं भरतपुर में मंत्री सुभाष गर्ग के घर के बाहर भी पोस्टर चर्चा का विषय बने रहे। वहीं आज जयपुर में लगा पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है. शिक्षा संकुल और राजस्थान यूनिवर्सिटी में लगे इन पोस्टर्स पर लिखा है  गुमशुदा की तलाश, रीट का गुनहगार-पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ढूंढने वालों को नगद 11 रुपए का इनाम ,सौजन्य से – राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ गौरतलब है कि पूरे मामले में प्रदेश सरकार की ओर से माशिबो अध्यक्ष डीपी जारोली को पद से हटा दिया गया था जिसके बाद डीपी जारोली जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने भी पहुंचे थे लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जारोली से मुलाकात नहीं की थी. जिसके बाद से ही डीपी जारोली की किसी को जानकारी नहीं है और बेरोजगारों में खासा आक्रोश भी है।

Related Articles

Back to top button