ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
दिल्ली/NCR

कार सवार डीयू के छात्र ने कारोबारी को मारी टक्कर आरोपित छात्र गिरफ्तार

नई दिल्ली । ग्रेटर कैलाश इलाके में कार सवार डीयू के विधि के छात्र ने एक कारोबारी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान पीड़ित हवा में उछलकर कार की बोनट पर जा गिरा। इसके बावजूद आरोपित छात्र ने कार नहीं रोकी और पीड़ित को बोनट पर घसीट कर ले गया। कुछ दूर जाकर कारोबारी बोनट से छिटककर गिर गया और आरोपित कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित कार चालक की पहचान राजा सुंदरम के रूप में की है।

राजा सुंदरम दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से विधि की पढ़ाई कर रहा है। घटना के बाद से वह फरार है। एफआइआर दर्ज कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कारोबारी आनंद विजय मंडेलिया को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत ठीक है।

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कार को ट्रेस कर सीज कर दिया गया है। यह हादसा आठ फरवरी शाम करीब छह बजे हुआ। उस वक्त कारोबारी आनंद विजय ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 स्थित बी-92 के पास टहल रहे थे। वह ग्रेटर कैलाश के ही रहने वाले हैं और हेल्थ सेक्टर के बड़े कारोबारी हैं।

Related Articles

Back to top button