ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
दिल्ली/NCR

Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के डिटेंशन को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं. साथ ही यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने तुरंत रिहाई की मांग की है. उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि ये बेहद गंभीर मामला है कि डिटेन की गई नेहा बोरा कहां हैं, इसकी कहीं कोई ख़बर नहीं है. एक महिला को रात में डिटेन करके कहां ले जाया गया है, पुलिस इसका ख़ुलासा करे. राष्ट्रीय महिला आयोग तत्काल इस अति संवेदनशील प्रकरण का संज्ञान ले. नेहा बोरा को तुरंत रिहा किया जाए.

उन्होंने कहा कि हिरासत में रखने के बावजूद उनके ठिकाने की जानकारी नहीं देना, गैरकानूनी और अमानवीय है. उन्होंने नेहा बोरा को तत्काल रिहा करने की मांग की है. बता दें कि सूत्रों के मुताबिक CJP चीफ अभिजीत दिपके को भी दिल्ली पुलिस राजधानी में ही सेफ प्लेस पर लेकर गई है. दिपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

🏛️ संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, पुलिस की बैरिकेडिंग से रोका गया

वहीं नेहा बोरा की रिहाई की मांग को लेकर लेफ्ट नेता एनी राजा समेत आइसा और सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा है. दिल्ली पुलिस ने थाने के बाहर बैरिकेडिंग कर प्रतिनिधिमंडल को अंदर जाने से रोक दिया है. प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य थाने के गेट पर खड़े होकर बैरिकेड खोलने और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करने की मांग कर रहे हैं.

🛑 ‘प्राइवेट गाड़ी में बिना महिला पुलिसकर्मी के किया गया डिटेन’ — प्रतिनिधिमंडल का गंभीर आरोप

प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि आज आयोजित ‘लहरा दो तिरंगा मार्च’ में शामिल होने पहुंचीं नेहा बोरा को एक प्राइवेट गाड़ी में डिटेन किया गया था. आरोप है कि उस दौरान गाड़ी में कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी. प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि नेहा बोरा को हिरासत में लिए छह घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है.

प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली के डीसीपी से मिलकर नेहा बोरा के बारे में जानकारी हासिल करना चाहता है. साथ ही, उनका कहना है कि अगर नेहा के बारे में जानकारी नहीं मिलती है, तो उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए भी वे थाने पहुंचे हैं. हालांकि, प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि पुलिस का कोई अधिकारी उनसे बात करने के लिए तैयार नहीं है. फिलहाल, प्रतिनिधिमंडल नेहा बोरा की जानकारी देने और उनकी रिहाई की मांग कर रहा है.

Akhilesh Yadav X

Related Articles

Back to top button