ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
विदेश

हजामत करने की दुकान का हॉट विज्ञापन देख लोग समझ बैठे थाई वेश्यालय 

बैंकॉक । नाई की दुकान में जाकर हजामत करवाना आम बता है और लेकिन कोई सेक्सी महिला से बाल कटवाना  शायद पुरुषों की पहली पसंद होगा ऐसा ही कुछ थाईलैंड में घटा। एक बाल काटने वाले दुकान के विज्ञापन ने अजीब गलतफहमी पैदा कर दी। कई लोगों ने विज्ञापन देखकर मान लिया कि यह साधारण बाल काटने की दुकान एक थाई वेश्यालय है। दरअसल, थाईलैंड के नाखोन सावन सिटी में रियल कट 4 नाम की एक बार्बर शॉप ने अपने विज्ञापन के लिए फेसबुक पर चार तस्वीरों को शेयर किया था। इनमें कम कपड़े पहनी महिलाएं पुरुष ग्राहकों के साथ नजर आ रही हैं। नाई की कुर्सी पर बैठे कस्टमर्स तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को दुकान के विज्ञापन के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन उन्होंने लोगों का ध्यान गलत तरीके से आकर्षित कर लिया। सोशल मीडिया पर इस दुकान को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इसे थाई वेश्यालय तक बता दिया। एक यूजर ने पूछा कि यह नाई की दुकान है या मसाज पार्लर। दूसरे ने लिखा कि यह शर्म की बात है कि मैंने कल यहां बाल कटवाए थे। इस विज्ञापन ने इतना तूल पकड़ा कि दुकान को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ गया। रियल कट के फेसबुक पेज पर बयान जारी कर सफाई दी।
दुकान ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि हमारे पेज पर प्रकाशित विज्ञापन को देखने के बाद बड़ी संख्या में कॉल और इनक्वायरी आई है। ऐसा लगता है कि हम अपनी नाई की दुकान पर जो कुछ भी सर्विस देते हैं, उसके बारे में कुछ गलतफहमी पैदा हो गई है। यह सिर्फ एक प्रमोशनल फोटोशूट था। हमारे पास एक महिला और दो पुरुष बार्बर हैं। इन तस्वीरों में जो दिख रहे हैं वे हमारे मालिक हैं। इस फोटोशूट में शामिल लड़कियों में से एक ने खुलासा किया कि इन विज्ञापनों में उस नाई की दुकान के मालिक की पत्नी है, जबकि दूसरी उसकी दोस्त है। जो बस मदद के लिए फोटोशूट में शामिल हुई थी। इन्हीं तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स कंफ्यूज हो गए थे। कई लोगों ने इन तस्वीरों को लेकर कमेंट में इसे वेश्यालय करार दिया था। एक यूजर ने कुछ सेक्सी महिला बार्बर्स की तस्वीरें अपलोड की और दूसरे में सच्चाई को दिखाया है, जिसमें पूरे कपड़े पहनी महिला बाल काटती नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button