ब्रेकिंग
Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की तैयारी; क्या बिखर जाएगी उद्धव ठाकरे की पार्टी? Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार... Gumla Crime News: गुमला में दो अलग-अलग हत्याओं से सनसनी; एक वृद्ध और 7 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्... Palamu Crime News: पलामू प्रमंडल में सक्रिय अंतर्राज्यीय सोना-चांदी लूट गिरोह; यूपी-बिहार के गैंग का... Latehar News: कागजों में नल, धरातल पर प्यासा लातेहार का माराबार गांव; पांच में से चार जल मीनारें खरा... Jharkhand T20 League 2026: संथाल स्ट्राइकर्स का बड़ा उलटफेर; शीर्ष पर काबिज कोयलांचल सुपर किंग्स को 7... ACB Raid in Ramgarh: रामगढ़ प्रोबेशन ऑफिसर और ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; एसीबी की बड़ी कार्... Ranchi Municipal Corporation News: होल्डिंग टैक्स पर 10% छूट पाने के लिए सिर्फ 14 दिन शेष; ऐसे करें ... Yoga Awareness in Jharkhand: स्कूलों में 5 दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शुरू; 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लि... Jharkhand Rajya Sabha Election: रांची में सियासी हलचल; राज्यसभा चुनाव की रणनीति अब होटलों में, विधाय...
मध्यप्रदेश

डॉक्टर हत्याकांड के मुख्य आरोपी का कोर्ट में सरेंडर.. पत्नी से था अफेयर, विग के कारण चकमा खाती रही पुलिस

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में होम्योपैथिक डॉक्टर सुनील साहू की हत्या करवाने वाले वकील संतोष शर्मा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी की घटना के बाद से ही तलाश की जा रही थी, लेकिन वह चकमा दे रहा था।

आरोपी संतोष ने डॉक्टर की पत्नी के साथ संबंध होने के चलते डॉक्टर की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में जो गाड़ी नजर आई थी, वह संतोष की थी।

होता था विवाद, पत्नी भी हत्या में शामिल

  • संतोष और डॉक्टर की पत्नी के बीच तीन वर्ष से संबंध है। डाक्टर और पत्नी सोनाली के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पत्नी ने संतोष के साथ मिलकर ठान लिया था कि डॉक्टर की हत्या करना है।
  • पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर 12.30 बजे आरोपी संतोष ने जिला कोर्ट में सरेंडर किया। अब तक पत्नी सोनाली, वकील मनोज सुमन निवासी उज्जैन, वेटरनरी डाक्टर प्रकाश यादव निवासी अलीगढ़, शूटर संग्राम सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं।
  • घटना में शूटर हुल्ला उर्फ हुल्लन फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी मनोज की तकनीकी रूप से मदद कर रहा था।
  • वह पुलिस को गुमराह करने के लिए संतोष के मोबाइल को उज्जैन में ही चला रहा था। उज्जैन में अलग-अलग लोकेशन पर उसके द्वारा कई मोबाइल मोबाइल चालु किया गया था। ताकि पुलिस को लगे कि संतोष उज्जैन में ही है।

यह था घटनाक्रम, 27 दिसंबर को शहर में फैल गई थी सनसनी

एसीपी रूबिना मिजबानी ने बताया कि 27 दिसंबर की रात में कुंदन नगर स्थित क्लीनिक पर डॉ. सुनील साहू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस पर आरोपितों की तलाश के लिए हमने विभिन्न टीम बनाई थी। उज्जैन, नई दिल्ली, अलीगढ़ आदि स्थानों पर भी टीम भेजी थी।

घटना में पता चला था कि दो आरोपियों ने गोली लगाई थी। इसके बाद गाड़ी का पता लगाया, जिसमें बैठकर आरोपी फरार हुए थे। पता चला कि प्रेम प्रसंग के कारण घटना हुई है।

परिवार के सदस्य ने भी बयान में बताया कि पत्नी सोनाली के किसी से बात करती थी, जिसे लेकर घर में विवाद होते थे। विवाद के दौरान पत्नी से संतोष के साथ मिलकर डॉक्टर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

चार माह से बना रहे थे योजना

पुलिस के मुताबिक पत्नी और संतोष करीब चार माह से डॉक्टर को मारने की योजना बना रहे थे। इसके लिए संतोष ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई। अलीगढ़ में रहने वाले अपने मित्र से संपर्क किया और 1.40 लाख रुपये में शूटर किए।

दो माह पहले भी फरार आरोपी महिला डॉक्टर के क्लिनिक पर हत्या करने के लिए गया था, लेकिन उसे मौका नहीं मिल पाया।

Related Articles

Back to top button