ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
दिल्ली/NCR

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट

Delhi weather: तपती धूप और बढ़ती गर्मी से परेशान दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में राहत है. मौसम ने फिर अपनी चाल बदली है और इस बार वह बारिश, आंधी के रूप में राहत लेकर आया है. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, सप्ताह की शुरुआत में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना हुआ है. आईएमडी ने रविवार (15 मार्च) को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई थी.

सुबह से ही बिजली कड़कने के साथ गरज और तेज हवाएं चल रही हैं. हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक है, और कुछ झोंके 50 किमी प्रति घंटा तक भी चल रहे हैं. अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं दिल्ली के मयूर विहार, आनंद विहार, न्यू अशोक नगर समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है.

सोमवार (16 मार्च) को दिन के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. मंगलवार (17 मार्च) को भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है, दिन भर तेज हवाएं चलती रहेंगी. अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बुधवार (18 मार्च) को शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यूपी-एमपी में भी बारिश

अचानक मौसम में बदलाव का असर उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी देखने को मिलेगा. आईएमडी ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 15 और 16 मार्च को गरज-चमक के साथ ओले पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भी 15 और 16 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और होने की संभावना जताई है.

एमपी में मौसम का असर देखने को मिलेगा. 18 मार्च के बाद यहां 19 और 20 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 तो न्यूनतम 22 डिग्री पर रहेगा. बिहार की बात करें तो अगले हफ्ते कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनत तापमान 21 डिग्री तक जाएगा.

पंजाब, हरियाणा में भी मौसम के बदलाव का असर देखने को मिलेगा. इन दोनों राज्यों में 15 से 19 मार्च तक गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं ओले पड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने दोनों ही राज्यों के लिए येलो अलर्ट घोषित कर रखा है.

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बदलेगा. 15 और 16 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख जैसे क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओले पड़ने की संभावना है. 17 मार्च से 19 मार्च तक मौसम साफ रहेगा. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी 15-16 मार्च को गरज-चमक के साथ ओले पड़ेंगे. दोनों ही राज्यों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है.

इस राज्य में भी बारिश के साथ पड़ेंगे ओले

इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि झारखंड के कई जिलों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में रविवार को बारिश होने की संभावना है. उन्होंने आगे कहा कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है, और उसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में, सेराईकेला जिले में राज्य का सबसे अधिक तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Related Articles

Back to top button