ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
खेल

वेस्टइंडीज के खिलाफ हारने पर अनचाहा रिकॉर्ड बनाएगी भारतीय टीम, ऐसा करने वाला तीसरा देश बनेगा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में ये मैच जीतकर भी टीम इंडिया विंडीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी। अगर भारतीय टीम हारती है, तो एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी। अगर टीम इंडिया तीसरा वनडे हारती है, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) मिलाकर 100 मैच हारने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड वेस्टइंडीज के खिलाफ 100 से ज्यादा मैच हार चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के कुलाफ टेस्ट, वनडे और टी-20 मिलाकर कुल 276 मैच खेले हैं। इसमें से टीम ने 141 मैच जीते और 103 मैच हारे हैं। चार मैच टाई, 25 मैच ड्रॉ और तीन का कोई नतीजा नहीं निकला। इंग्लैंड की बात करें तो उसने विंडीज के खिलाफ 286 मुकाबले खेले हैं। इसमें 113 मैच इंग्लिश टीम ने जीते, 116 हारे और 51 मैच ड्रॉ रहे। छह मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।भारत के पास विंडीज के खिलाफ 100 मैच जीतने वाली टीम बनने का भी मौका है। इसके लिए टीम इंडिया को दो मैच और जीतने की जरूरत है। भारत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद ऐसा करने वाला भी तीसरा देश होगा।

Related Articles

Back to top button