ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

सीबीआई ने एजीएल मैनेजर को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

इंदौर | केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अवंतिका गैस लिमिटेड (एजीएल), इंदौर (मध्य प्रदेश) के प्रबंधक को कथित तौर पर भुगतान के लिए एक व्यक्ति से उसके बिल को क्लियर करने के एवज में 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने एजीएल इंदौर के प्रबंधक विजय शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एजीएल इंदौर सहित मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक और ऑटोमोटिव क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों, गेल और एचपीसीएल का एक संयुक्त उद्यम है।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने अपने अधिकारियों की एक टीम बनाई और जांच शुरू की। सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगते व लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। गुरुवार को आरोपी के इंदौर स्थित कार्यालय व आवास पर भी छापेमारी की गयी। सीबीआई ने तलाशी अभियान के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। अधिकारी ने कहा कि विजय शुक्ला को बाद में दिन में इंदौर में सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button