ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
छत्तीसगढ़

 नगर निगम सरकारी छुट्टी के दिन शिविर लगाकर वसूलेगा टैक्स

नगर पालिक निगम रायपुर जनसुविधा के लिए 31 मार्च तक समस्त सरकारी अवकाश शनिवार एवं रविवार को सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में राजस्व वसूली शिविर लगाएगा। अधिकाधिक राजस्व वसूली के लिए महापौर, आयुक्त, राजस्व विभाग अध्यक्ष ने नगर निगम के सभी वार्डों के करदाता नागरिकों से शिविर अपने बकाये संपत्तिकर व अन्य निगम करों का भुगतान करने का आग्रह किया है नगर निगम जोन 1 में 12,13,19,20, 26, 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक, जोन 2 में 12 फरवरी, रमण मंदिर वार्ड के नर्मदा पारा, गीतांजलि होटल के बगल की दुकान में 12 फरवरी, दानवीर भामाशाह वार्ड में शुक्रवारी बाजार मंगलबाजार पार्षद कार्यालय 12 एवं 13 फरवरी, इंदिरा गांधी वार्ड में स्टेशन रोड एवं एमजी रोड अरिहंत कांपलेक्स में 12 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक, हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड में बाम्बे मार्केट में 19 फरवरी को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक तक शिविर लगेगा। जोन 3 में 12, 13, 19, 20, 26, 27 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक, जोन 4 में13 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक, जोन 5 में 28 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक। जोन 6 में 12 एवं 13 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक।

Related Articles

Back to top button