ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
धार्मिक

माघी पूर्णिमा 16 फरवरी को, इस दिन राशि अनुसार करें ये खास उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य

माघ मास की पूर्णिमा (Maghi Purnima 2022) वर्ष की बड़ी पूर्णिमा में से एक होती है। इस बार ये तिथि 16 फरवरी, बुधवार को है। इस दिन सूर्य और चंद्र एक-दूसरे से सम सप्तक स्थिति में रहते हैं।

अर्थात् चंद्र सिंह राशि में और सूर्य कुंभ राशि में होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन सूर्य-चंद्र का बारहों राशियों पर विशेष प्रभाव रहता है। यदि माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो दुर्भाग्य दूर हो सकता है। आगे जानिए राशि अनुसार इस दिन आप कौन-से उपाय कर सकते हैं.
इस राशि का स्वामी मंगल धनु राशि में शुक्र के साथ गोचर कर रहा है। आर्थिक समृद्धि, सुख-शांति, धन-संपत्ति की प्राप्ति और कर्ज मुक्ति के लिए माघ पूर्णिमा के दिन भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करें। इस दिन मसूर की दाल शिवलिंग पर अर्पित करें।

इस राशि का स्वामी शुक्र धनु राशि में मंगल के साथ स्थित है। माघ पूर्णिमा के दिन इस राशि के लोग मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाएं। देवी लक्ष्मी को 108 गुलाब के फूल चढ़ाएं और श्रीं मंत्र का जाप करें। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

राशि स्वामी बुध का गोचर इस दिन मकर राशि में शनि के साथ हो रहा है। समस्याएं दूर करने के लिए माघ पूर्णिमा पर सुबह नहाने के जल में काले तिल डालकर स्नान करें। इसके बाद गायों को हरा धनिया खिलाएं। किसी गणेश मंदिर में हरी सब्जियों का दान करें।

राशि स्वामी चंद्र का गोचर सिंह राशि में होगा। माघ पूर्णिमा पर इस राशि के लोग भगवान शिव का अभिषेक केसर के दूध से करें। स्वयं केसर का तिलक अपने मस्तक, कंठ और नाभि पर करें। इससे समस्याओं का समाधान तो होगा ही, आर्थिक संकटों से भी मुक्ति मिलेगी।

इस राशि के लोग माघ पूर्णिमा पर सूर्य के 12 नामों का स्मरण करते हुए सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें। शिवलिंग पर लाल चंदन से ऊं लिखकर लाल गुड़हल के फूल अर्पित करें। गरीबों में गेहूं, गुड़ बांटे।

राशि स्वामी बुध मकर राशि में शनि के साथ चल रहा है। इस राशि के लोग अपनी समस्याओं के निवारण के लिए माघ पूर्णिमा पर तिल से बनी मिठाई को प्रसाद के रूप में बांटें। शनिदेव का अभिषेक तिल के तेल से करें। साथ ही गणेशजी को 108 दूर्वा भी अर्पित करें।

राशि स्वामी शुक्र का गोचर इस दिन धनु राशि में मंगल के साथ हो रहा है। इस राशि के लोग समस्याएं दूर करने के लिए गरीबों को गेहूं, गुड़ और चावल का दान दें। पीपल के पेड़ में ठीक दोपहर 12 बजे मीठा दूध अर्पित करें और 108 परिक्रमा करें।

राशि स्वामी मंगल धनु राशि में शुक्र के साथ गोचर कर रहा है। अपनी समस्याओं के निदान के लिए शिवजी का अभिषेक कच्चे दूध से करें और गुड़ से बनी मिठाई का नैवेद्य लगाएं। शिवलिंग पर लाल चंदन से त्रिपुंड बनाएं।

राशि स्वामी बृहस्पति का गोचर कुंभ राशि में सूर्य के साथ चल रहा है। आप माघ पूर्णिमा के दिन शिवजी का अभिषेक शहद से करें। बेसन से बनी मिठाई का नैवेद्य शिवजी को लगाएं। मां पार्वती को हल्दी-कुमकुम अर्पित करें सारी समस्याएं दूर होंगी।

राशि स्वामी शनि का गोचर स्वराशि मकर में हो रहा है। इस राशि के लोग माघ पूर्णिमा के दिन हनुमान या शनि मंदिर में दर्शन करें। गरीबों, भिखारियों को भोजन करवाएं। काले घोड़े को सरसो के तेल में भीगे हुए सवा किलो चने खिलाएं।

राशि स्वामी शनि का गोचर मकर राशि में हो रहा है। कुंभ राशि के लोग माघ पूर्णिमा के दिन हनुमान मंदिर में लाल कपड़े की तिकोनी ध्वजा शिखर पर लगवाएं। आर्थिक संकटों का हल मिलेगा और सभी ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

राशि स्वामी बृहस्पति का गोचर कुंभ राशि में हो रहा है। माघ पूर्णिमा के दिन मीन राशि के लोग पीले फलों का दान गरीबों को करें। केले के पेड़ की पूजा करें और उसके चारों ओर कच्चा सूत 108 बार लपेटकर पूजन करें। इस दिन पीली दालों से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

Related Articles

Back to top button