ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
देश

संत रविदास के सपने को मूर्त रूप देना अभी बाकी है : प्रियंका

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि संत रविदास ने जो सपना देखा था, उसे हमारे संविधान में शामिल किया गया है मगर इसे पूरी तरह लागू किया जाना अभी बाकी है। प्रियंका ने रविदास जयंती पर वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘संत शिरोमणि गुरु रविदास ने एक ऐसे समाज के निर्माण का सपना देखा था जहां कोई भेदभाव या ऊंच-नीच की भावना नहीं होती। जहां हर व्यक्ति का सम्मान होता है और जहां सबकी रक्षा होती है।”

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे संविधान ने भी यही कोशिश की और आज भी इस देश में यही लागू होना चाहिए। आप सबको संत रविदास की शिक्षा को जन-जन तक ले जाने की जरूरत है। खासतौर पर इस दौर में जब समाज के अंदर इतनी हिंसा और नफरत है।” कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘इंसान को जात-पात और धर्म में बांटकर नहीं देखना चाहिए बल्कि सिर्फ एक इंसान के रूप में इंसान के अंदर भगवान देखना चाहिए। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज इसी सोच के अगुवा थे और यही सोच भारत देश की आत्मा और हमारी नींव है।”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘संत रविदास कहा करते थे कि राम और रहीम दोनों की शिक्षा एक ही है। हम सभी एक ही परमेश्वर का हिस्सा हैं। हमें उनकी शिक्षा से सीखना चाहिये।” उन्होंने कहा, ‘‘कबीरदास और संत रविदास ने हम सबको अपनी वाणी और सन्देश से हर एक इंसान को बराबर मानने और भाईचारे तथा मेहनत की इज्जत करने की शिक्षा दी।” इससे पहले प्रियंका ने संत रविदास मंदिर में पूजा अर्चना की और लंगर में भी हिस्सा लिया। 14वीं सदी के संत रविदास का बौद्ध, सिख तथा हिन्दू धर्मों में खासा आदर है। आध्यात्मिक नगरी वाराणसी में जन्मे रविदास भक्ति आंदोलन से जुड़ी प्रमुख हस्ती थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button