ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

दिल्लीः गार्गी कॉलेज में लड़कियों से छेड़छाड़, दीवार फांद घुसे शराबी…छात्राओं से कीं अश्लील हरकतें

नई दिल्ली: दिल्ली के गार्गी कॉलेज में एनुअल फैस्ट के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को कॉलेज के फैस्ट का आखिरी दिन था जिसमें बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक छात्राओं से गलत हरकतें कर रहे हैं। लड़कियों ने बताया कि जो आदमी अंदर घुसे, उनमें से कुछ ने अपनी शर्ट उतार दी और अश्लील इशारे किए। वे दीवारों पर चढ़ गए और लड़कियों पर कमैंट करने लगे।

गार्गी कॉलेज की स्टूडैंट्स ने पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि फैस्ट में एंट्री केवल पास से थी लेकिन कई लड़के इस फैस्टिवल में पहुंच गए। गर्ल्ज का आरोप है कि ये स्टूडैंट्स नहीं थे और इनमें से कई ने शराब पी हुई थी। इन्होंने लड़कियों से अश्लील हरकतें कीं। यहां तक कि मैट्रो पी.जी. तक उनका पीछा किया। एक स्टूडैंट ने बताया कि पास चैक नहीं किए गए। लोगों की कार तक आने दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button