ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
छत्तीसगढ़

इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने बनाई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक साइकिल , 35 की स्पीड में दौड़ेगी 25 किमी तक 

भिलाई के संतोष रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ने अब तक की सबसे कम लागत की हाईब्रीड इलेक्ट्रिक साइकिल तैयार की है। यह साइकिल 250 किलो वजन उठाकर 25 किलो मीटर तक सरपट दौड़ लगा सकती है। यह अब तक की सबसे सस्ती हाईब्रीड ई-साइकिल बन गई है, जिसे महज 12 हजार रुपए के खर्च में पूरी तरह से तैयार कर लिया गया। बढिय़ा बात यह भी है कि इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में आधे घंटे से भी कम वक्त लगेगा। बाजार में बिकने वाली इलेक्ट्रिक साइकिल अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है, लेकिन स्टूडेंट्स की बनाई यह साइकिल 35 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से बिना किसी बाधा के दौड़ लगाएगी। साइकिल को कॉलेज के स्टूडेट्स पल्लव चटर्जी, अभिषेक उर्वशा, जयंत टंडन, मोहन कुमार, प्रखर चंद्राकर, प्रांशु मित्तल ने मिलकर तैयार किया है।

इसे आम इलेक्ट्रिक साइकिल से हाईटेक फीचर देकर तैयार किया गया है। इसमें लगा एंट्री थेप्ट सिस्टम साइकिल को चोरी होने से बचाएगा। दुघर्टना की स्थिति में यह संबंधित के फोन पर मैसेज भेजकर सूचना भी देगा। इसके साथ ही इसमें खास एलईडी लाइट का सेटअप किया गया है। 36 वोल्ट की मोटर और लिथियम आयन फॉस्फेट बैटरी का उपयोग किया गया है, जिससे इसकी लाइफ 8 से 10 साल तक रहेगी। कोई भी मेंटेनेंस की जरूरत भी नहीं होगी। स्टूडेंट्स ने बताया कि जल्द ही इसमें नए अपडेट लाए जा रहे हैं, जिसके बाद इसे बाजार में उतारा जाएगा। ई-साइकिल बनाने वाले स्टूडेंट्स ने इसका प्रदर्शन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया। स्कूल के बच्चों ने ई-साइकिल चलाकर देखी। यही नहीं साइकिल में लगने वाले पार्ट और इससे बनाने का तरीका भी स्कूली बच्चों के साथ शेयर किया गया।

Related Articles

Back to top button