ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
देश

हिजाब विवाद पर AIMIM चीफ ओवैसी का ट्वीट, ‘इंशा’ अल्लाह एक दिन देश में एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी’

कर्नाटक के एक कॉलेज से शुरू हुए हिजाब पर विवाद पर अब राजनीति होनी शुरू हो गई है। कई विपक्षी दल हिजाब पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। इसी बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर से हिजाब पर बयान दिया है। औवेसी ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इंशा’ अल्लाह एक दिन एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी।’

वीडियो में ओवैसी कह रहे हैं, ‘हम अपनी बेटियों को ‘इंशा’ अल्लाह, अगर वो फैसला करती है कि अब्बा-अम्मी मैं हिजाब पहनूंगी, तो अम्मा-अब्बा कहेंगे- बेटा पहन, तुझे कौन रोकता है हम देखेंगे। हिजाब, नकाब पहनेंगे कॉलेज भी जाएंगे, कलेक्टर भी बनेंगे, बिजनेस मैन, एसडीएम भी बनेंगे और एक दिन इस देश में एक बच्ची हिजाब पहनकर प्रधानमंत्री बनेगी।’

ओवैसी ने हिजाब विवाद में पुट्टास्वामी फैसले का हवाला दिया था। औवेसी ने कहा था कि भारत का संविधान अधिकार देता है कि आप चादर ओढ़े, नकाब ओढ़े या हिजाब ओढ़े… पुट्टास्वामी का जजमेंट आपको इस बात की इजाजत देता है, यह हमारी पहचान है, मैं सलाम करता हूं उस लड़की को जिसने उन लड़कों को जवाब दिया, डरने और घबराने को जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा था कि कोई भी मुस्लिम महिला बिना किसी डर के हिजाब पहन सकती है।

बता दें कर्नाटक में कुछ छात्राएं हिजाब पहनकर आई तो उनको क्लास में आने को रोक दिया गया था और कॉलेज के ड्रेस कोड में आने को कहा। इस पर छात्राएं नहीं मानी और विवाद काफी बढ़ गया। इस विवाद ने तब और सियासी तापमान बढ़ा दिया जब एक और समूह के छात्र-छात्राओ ने कॉलेज में भगवा गमछा, स्कॉर्फ, और साफा पहनकर कर आना शुरू किया और जय श्री राम के नारे लगाए, इसके बाद देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए।

Related Articles

Back to top button