ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

राहत! कम होने लगे कोरोना केस, बीते 24 घंटों में 34 हजार लोग संक्रमित…एक्टिव मामले भी 5 लाख से नीचे

भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के 34,113 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,26,65,534 हो गई है जबकि करीब 37 दिनों बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर पांच लाख से कम हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, covid-19 के दैनिक मामले लगतार आठवें दिन एक लाख से कम हैं। इस बीमारी से 346 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,09,011 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,78,882 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत है। covid-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.68 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में covid-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 58,163 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 3.19 प्रतिशत है। साप्ताहिक संक्रमण दर 3.99 प्रतिशत रही। इस संक्रामक रोग से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,16,77,641 हो गई है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। देशव्यापी covid-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक 172.95 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button