ब्रेकिंग
संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन र... पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भारी भीड़ और अफरा-तफ... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद... देशभर में मौसम के बदले मिजाज: उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण के राज्यों में जारी है बा... नई दिल्ली में मोदी सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर से होगी शुरुआत, परिसीमन और महिला आरक्... धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट औ... जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसा... रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संवि... छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की 1501 पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि... धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा...
लाइफ स्टाइल

शोल्डर लेंथ हेयर को स्टाइल करने के लिए, सेलेब्स लुक से लें आइडियाज

परफेक्ट लुक पाने के लिए महिलाएं जितना ध्यान अपने लुक्स व आउटफिट पर देती हैं, उतना ही फोकस उनका अपने हेयरस्टाइल पर भी होता है। दरअसल, हेयरस्टाइल के जरिए पूरे लुक्स को बदला जा सकता है। ऐसे में आप हेयरस्टाइल में एक्सपेरिमेंट के जरिए अपने लुक्स के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं।

स्लीक हेयर लुक  :  अगर आपको ओपन हेयर रखना पसंद हैं तो यह हेयरस्टाइल आपको बेहद पसंद आएगा। इसके लिए आप पहले अपने बालों को कॉम्ब करके मिडिल या साइड पार्टिंग करें। इसके बाद हेयर स्ट्रेटनर की मदद से बालों को स्लीक स्ट्रेट लुक दें। यह देखने में बेहद ही स्टनिंग लगता है। आप इंडियन से लेकर वेस्टर्न  वियर के साथ इस लुक को आसानी से कैरी कर सकती हैं।

मैसी बन हेयरस्टाइल  :  आमतौर पर, लड़कियां मानती हैं कि शोल्डर लेंथ हेयर में बन नहीं बनाया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हैं। अगर आप चाहें तो एक मैसी लो बन बना सकती हैं। हालांकि, यह बन उतना अधिक हैवी या वॉल्यूम नहीं देगा। इसके लिए बालों को कॉम्ब करें और पीछे ले जाएं। अब बैक में सारे बालों को लेकर हल्का ट्विस्ट करते हुए बन बनाएं। अंत में इसे रबर से सिक्योर कर दें। चूंकि आपके  बाल छोटे हैं तो ऐसे में आपको कुछ पिन्स की भी आवश्यकता होगी, ताकि आपका बन जल्दी से खुले नहीं।

वेव्स हेयर लुक  :  अगर आप अपने शोल्डर लेंथ हेयर में लाइट वॉल्यूम एड करना चाहती हैं तो ऐसे में वेव्स हेयर लुक क्रिएट किया जा सकता है। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और फिर मिडिल पार्टिंग करें। अब आप हेयर स्ट्रेटनर की मदद से बालों को घुमाते हुए वेव्स लुक दें। यह हेयरस्टाइल बेहद ही एलीगेंट लगता है और आप बिना किसी परेशानी के इसे केजुअल्स से लेकर पार्टीज में कैरी कर सकती हैं।

कर्ल पोनीटेल हेयरस्टाइल  :   अगर आप अपने बालों में एक वॉल्यूम क्रिएट करना चाहती हैं तो कर्ल पोनीटेल हेयरस्टाइल ट्राई किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले बालों को कॉम्ब करते हुए मिडिल पार्टिंग करें। अब सारे बालों को पीछे ले जाकर पोनीटेल बनाएं। अब आप पोनीटेल हेयर को कर्लर की मदद से कर्ल करते हुए एक स्मार्ट लुक दें। यह सिंपल होकर भी एक यूनिक हेयरस्टाइल नजर आता है और आपके लुक को खास बनाता है।

मल्टीब्रेड हेयरस्टाइल  :  शोल्डर लेंथ हेयर में मल्टीब्रेड एक चिक लुक देती हैं। अगर आप हर बार से अलग कुछ करना चाहती हैं तो बालों में मल्टब्रेड्स ट्राई करें। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें। इसके बाद आप बालों को चार या पांच सेक्शन में डिवाइड करें और हर सेक्शन को सेक्शन पिन की मदद से सिक्योर करें। अब एक सेक्शन लें और उससे ब्रेड बनाती जाएं। आप बालों की लेंथ के एंड तक ब्रेड बनाएं और फिर रबर की मदद से इसे सिक्योर करें। इसी तरह एक-एक करके अन्य सेक्शन्स लें और उनसे भी ब्रेड बनाएं। आपका मल्टीब्रेड हेयरस्टाइल बनकर रेडी है।

Related Articles

Back to top button