ब्रेकिंग
Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...
विदेश

अफगान मीडिया का दावा- काबुल एयरपोर्ट से भारतीय समेत सौ से अधिक लोगों का अपहरण, तालिबान ने किया खंडन

काबुल। अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल स्थित हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपहृत भारतीयों समेत सभी 150 लोग सुरक्षित हैं। अफगानिस्तानी मीडिया के अनुसार तालिबान की ओर से इन लोगों के पासपोर्ट की जांच की जा रही है। तालिबान ने उनसे कहा था कि सभी लोगों को काबुल एयरपोर्ट पर फिर से ले जाया जाएगा। अभी ये सभी एयरपोर्ट के करीब एक गैराज में हैं।

इससे पहले अफगान मीडिया की ओर  से रिपोर्ट आई  कि काबुल एयरपोर्ट पर अपनी बारी का इंतजार करने वाले लोगों का तालिबान ने अपहरण कर लिया है। बताया जा रहा है कि इसमें भारतीय नागरिक भी हैं। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच तालिबान के प्रवक्ता ने इसका खंडन किया है। तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला वसीक ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। इसे लेकर अफगान मीडिया के एक सदस्य से इसपर बात की है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। प्रवक्ता ने कहा है कि  तालिबानी सदस्य हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आस-पास हैं और लोगों को प्रवेश की इजाजत नहीं दे रहे हैं।

jagran

Related Articles

Back to top button