ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

भाजपा नेता राकेश पंडित का हत्यारा JeM आतंकी वकील त्राल मुठभेड़ में मारा गया

श्रीनगर: पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने शनिवार को कहा कि जिला पुलवामा में त्राल के ऊपरी इलाकों में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों में शामिल आतंकी वकील शाह भी था। आतंकी शाह और कोई नहीं वही था, जिसने इसी साल जून में भाजपा नेता राकेश पंडित की हत्या की थी।

आइजीपी विजय कुमार ने यह जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल पर साझा करते हुए लिखा कि “जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी वकील शाह आज की मुठभेड़ में मार गिराया गया है। वह भाजपा नेता राकेश पंडिता की हत्या में शामिल था। आपको जानकारी हो कि 2 जून को भाजपा नेता राकेश पंडित जोकि त्राल में नगर निगम पार्षद थे, जब अपने घर के बाहर खड़े हुए थे, उसी समय तीन आतंकवादियों ने अचानक से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी मौत हो गई थी जबकि उनके साथ खड़ी एक अन्य महिला घायल हो गई थी।

वहीं विक्टर फोर्स के अधिकारी ने जानकारी दी कि उन्हें 17 अगस्त को नागबेरिन और दाचीगाम के जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। उसी दौरान से सुरक्षाबलों का संयुक्त दल सर्च ऑपरेशन चलाए हुए था। 20 अगस्त सुबह 6.45 बजे हमने आतंकवादियों के संदेश को पकड़ा। इसके बाद यह तो पुष्टि हो गई कि आतंकवादी आसपास ही कहीं मौजूद हैं। आज सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी और यह एक मुठभेड़ में बदल गई। मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।

मारे गए आतंकवादियों के पास से दो एके-47 राइफल, एक एसएलआर और भी काफी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ है। आपको जानकारी हो कि पुलवामा हमले में शामिल सैफुल्ला उर्फ ​​लंबू को भी सुरक्षाबलों ने इसी क्षेत्र में 31 जुलाई को मार गिराया था।

Related Articles

Back to top button