ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
व्यापार

पॉलिसी होल्डर हैं तो जल्द निपटाएं PAN Card से जुड़ा ये काम, डिस्काउंट पर मिलेगा शेयर

LIC के पॉलिसीहोल्डर्स और कर्मचारियों को IPO के तहत शेयर खरीदने पर डिस्काउंट मिलेगा. यह डिस्काउंट कितना होगा, यह इश्यू प्राइस की जानकारी देने के साथ ही साफ किया जाएगा.

LIC IPO Policy Holders: बीमा कंपनी LIC अबतक देश का सबसे बड़ा IPO लेकर आ रही है. इसके लिए बीमा कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास आवेदन ​कर दिया है. SEBI के पास जमा कराए गए DRHP में यह साफ है कि पॉलिसीहोल्डर्स और कर्मचारियों के लिए IPO में अलग से शेयर रिजर्व रखे गए हैं. LIC के पॉलिसीहोल्डर्स और कर्मचारियों को इस IPO के तहत शेयर खरीदने पर डिस्काउंट मिलेगा. फिलहाल यह डिस्काउंट कितना होगा, यह इश्यू प्राइस की जानकारी देने के साथ ही साफ किया जाएगा. लेकिन यह फायदा उन्हीं को मिलेगा, जिनका पैन कार्ड (PAN) पॉलिसी से 28 फरवरी तक अपडेट होगा.

10% हिस्सा पॉलिसी खरीदने वालों को

SEBI में जमा दस्तावेज के अनुसार इस इश्यू का अधिकतम 10 फीसदी हिस्सा पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व होगा. यह किसी भी कंडीशन में 10 फीसदी से ज्यादा नहीं हो सकता है. अगर आपकी LIC की पॉलिसी लैप्स हो चुकी है तो आप रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व कोटे में बोली लगा सकते हैं. इश्यू साइज का 35 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है. वहीं LIC के कर्मचारियों के लिए 5 फीसदी हिस्सा रिजर्व रखा गया है. पॉलिसीहोल्डर्स और कर्मचारियों को डिस्काउंट पर शेयर दिए जाएंगे. LIC का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा. इसमें सरकार अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी जो 31.6 करोड़ शेयर के बराबर है, कम करेगी.

कैसे कर सकते हैं PAN अपडेट

इसके लिए आपको LIC की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/ पर जाना होगा. उसके बाद वहां Online PAN Regration के ऑप्शन पर जाएं. जिसके बाद उसी पेज पर Proceed बटन पर टैप करें. अपना ईमेल पता, PAN, मोबाइल नंबर और LIC पॉलिसी नंबर दर्ज करें. बॉक्स में Captcha कोड डालें. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP के लिए रिक्वेस्ट करें. OTP की डिटेल डालें और सबमिट करें. रजिस्ट्रेशन रिक्वेस्ट सक्सेस होने के बाद आपकसे मैसेज मिल जाएगा.

https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/getPolicyPANStatus पर जाकर पॉलिसी नंबर, जन्म तिथि और PAN की डिटेल्स भरें. जिसके बाद कैप्चा दर्ज करें. फिर सबमिट करें. इससे आपको PAN अपडेट होने का पता चल जाएगा.

Related Articles

Back to top button