ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
व्यापार

RBI ने गोल्ड बॉन्ड प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस किया तय

भारतीय रिजर्व बैंक ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मंगलवार को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की समय से पहले रिडेम्पशन की कीमत 5,115 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है। आरबीआई के अनुसार, जारी करने की तारीख से पांचवें वर्ष के बाद गोल्ड बॉन्ड के समयपूर्व रिडेम्पशन की अनुमति है। 17 नवंबर 2016 को जारी एसजीबी 2016-17 की तीसरी श्रृंखला की देय तिथि 17 मई, 2022 है।सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2016-17, सीरीज III को 2,957 रुपये प्रति ग्राम सोने की दर पर जारी किया गया था। बॉन्ड की नॉमिनल वैल्यू आईबीजेए द्वारा जारी 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बंद मूल्य के आधार पर तय की गई थी, जो 3,007 रुपये प्रति ग्राम थी। सरकार ने आरबीआई के परामर्श से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की नॉमिनल वैल्यू पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट की पेशकश की थी

Related Articles

Back to top button