ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
लाइफ स्टाइल

भारतीय सेना में सिविलयन पदों की निकली भर्ती

भारतीय सेना में सिविलियन की भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। सेना के पश्चिमी कमांड के अंतर्गत एमएच जालंधर कैंट और अन्य में रिक्ति सिविलियन के पदों पर भर्ती पर के लिए दो अलग-अलग भर्ती विज्ञापन जारी किए गए हैं। सेना द्वारा एमएच जालंधर कैंट के लिए बार्बर, चौकीदार, कुक, स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट, ट्रेड्समैन मेट, वाशरमैन और सफाईवाली के कुल 65 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार, अन्य के लिए जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, लाइब्रेरियन, स्टेनो ग्रेड 2, एलडीसी, फायरमैन, मैसेंजर, बार्बर, वाशरमैन, रेंज चौकीदार और दफ्तरी के कुल 30 पदों लिए आवेदन मांगे गए हैं।

सेना सिविलियन भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सम्बन्धित भर्ती – एमएच जालंधर या अन्य के लिए जारी किए गए विज्ञापनों में दिए गए अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन विज्ञापन व अप्लीकेशन फॉर्म को नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने आवेदन विज्ञापन में दिए गए पते पर ऑफलाइन मोड में जमा कराना होगा। एमएच जालंधर कैंट के पदो के लिए आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 45 दिनों के भीतर यानि 27 जून 2022 है। वहीं, अन्य पदों की भर्ती के लिए आवेदन 3 जून 2022 तक स्वीकार किए जाएंगे।

एमएच जालंधर के लिए विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और रिक्तियों से सम्बन्धित क्षेत्र में कार्यकुशलता होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक न हो।

इसी प्रकार, अन्य पदों की भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के अनुसार, लाइब्रेरियन पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में स्नातक के साथ लाइब्रेरी साइंस में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं, स्टेनो ग्रेड 2, एलडीसी पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। शेन्य अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए। सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष है।

Related Articles

Back to top button