ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

मुख्यमंत्री बघेल ने खैरागढ़ जाकर दी दिवंगत विधायक देवव्रत को श्रद्धांजलि

राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को खैरागढ़ पहुंचकर कमल विलास पैलेस में खैरागढ़ के दिवंगत विधायक एवं पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय देवव्रत सिंह के स्वजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रगट की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय देवव्रत सिंह के निधन से हमने एक अच्छा राजनेता एवं मित्र खो दिया है। उनकी आकस्मिक मृत्यु राजनीति के क्षेत्र में तथा व्यक्तिगत तौर पर भी अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व विधायक रानी रश्मिदेवी सिंह के साथ साथ उन्होनें राजनीति शुरू की। उनके बाद उनके पुत्र दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के साथ लंबे समय से राजनीति का अनुभव रहा। सिंह अच्छे राजनेता और बेहतर मित्र थे। इस कमी को पूरा नहीं किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राजपरिवार और खैरागढ़ सहित प्रदेश में दिवंगत विधायक का निधन सबसे बड़ा नुकसान है। बता दें कि बीते दिनों खैरागढ़ के विधायक रहे देवव्रत सिंह का निधन हो गया था।
इस दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव डहरिया, अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, महापौर हेमा देशमुख, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, जनप्रतिनिधि पीएल पुनिया, पदम कोठारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, एसडीएम खैरागढ़ लवकेश ध्रुव समेत अन्‍य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button