ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

छठ की खुशियां गम में बदली, कमरे में लगी आग, 13 साल की बच्ची की जलकर मौत

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छठ पर्व मना रहे सीआरपीएफ हवलदार के घर आगजनी से 13 साल की बच्ची की मौत हो गई। छठ पर्व की पूरी खुशी चंद मिनटों में गम में बदल गई। पूरा परिवार ग्राम थाना नारायणपुर जिला भोजपुर बिहार का रहने वाला है। पिता राकेश सिंह माना सीआरपीएफ में हेड कांस्टेवल पद पर कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मौके पर एफएसएल की टीम ने पहुंच कर जांच की। हालांकि अभी आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना हाउसिंग बोर्ड स्थित ब्लाक नंबर-11 के चौथे माले पर राकेश सिंह अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार रिशिका सिंह अकेले दूसरे कमरे में सोई हुई थी।आग लगने की वजह से बेड सहित रिशिका की जल गई। घर वालों को इसका पता सुबह पांच बजे चला तब तक वह 70 फीसद से ज्यादा जल चुकी थी। धुंआ और जलने की महक से जब मां ने दरवाजा खोला तो उन्‍होंने तत्काल एंबुलेंस की इसकी सूचना दी। वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल लाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आग के लगने का कारण स्पष्ट नहीं

प्रारंभिक जांच में संदिग्ध परििस्थति में हुई मौत के मामले में आग के लगने का कारण पता नहीं लग सका है। शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।

किसी भी तरह की चिल्लाने की आवाज नहीं आई

पुलिस को स्वजनों ने बताया कि कमरे से किसी भी तरह की चिल्लाने की आवाज नहीं आई। हालांकि की जलने की महक से इसकी जानकारी स्वजनों को लगी।

बेटी की मौत के बाद रोते-बिलखते स्वजन। – फोटो पुलिस

आग कैसे लगी यह साफ नहीं हो सका

कमरे में एक बच्ची की संदिग्ध अवस्था में जलने से मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी आग कैसे लगी यह साफ नहीं हो सका है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। – तारकेश्वर पटेल, एडिशनल एसपी, रायपुर

Related Articles

Back to top button