ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

साहब पुलिस वाले पड़ोसी का कूलर हटवा दो, धमकाता है, कहकर रो पड़ी महिला

रायपुर। दोनों हाथों को जोड़े हुए न्याय की उम्मीद लिए वह साहस के साथ कलेक्टर सौरभ कुमार के सामने तक पहुंचीं। कलेक्टर ने जैसे ही इस फरियादी को देखा वैसे ही महिला भावुक हो गई और बोली- ‘साहब हमारा पड़ोसी पुलिस वाला है, किचन के सामने कूलर लगा दिया है। खाना बनाती हूं तो मिर्ची और मसाले की सुंगध उसके घर तक जाती है और रोज गाली देता है।

पुरानी बस्ती में थानेदार को शिकायत की तो कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के नाम पर वह डराता-धमकाता है। मुख्यमंत्री तक भी शिकायत कर चुकी हूं और 40 साल से कांग्रेस की सेवा कर रही हूं।’ यह कहना था सुमन जगताप का। रायपुर के ब्रम्हापुरी निवासी सुमन ने बताया कि उनके पड़ोसी द्वारा बार-बार उनकी बच्ची को मारने की धमकी दी जा रही है। इतना कहते ही वह रो पड़ीं और बोलीं कि पड़ोसी का कूलर हटवा दीजिए। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि आप चिंता मत करिए मैं कार्रवाई करवाता हूं।

सुमन ने बताया कि वह मुख्यमंत्री के पास भी शिकायत कर चुकी हैं। कलेक्टर जनदर्शन में थाना स्तर पर पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने और सरकारी और निजी जमीन पर कब्जा करने के अधिक मामले सामने आए। बतादें कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने तीन साल बाद फिर कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम की शुरूआत की है। पहले दिन 60 लोगों ने अपनी शिकायत और मांग दर्ज कराई।

सरकारी जमीन पर कब्जा, नहीं सुन रहे राजस्व अधिकारी
कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे अभनपुर के महेश बंजारे ने शिकायत की है कि अभनपुर के गांव उरला में सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर रखा है। यहां सैकड़ों लोगों को सरकारी जमीन बेची जा रही है। कई बार राजस्व अधिकारियों को शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। बताया जाता है कि चरागाह की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है।

हाउसिंग बोर्ड पर मुआवजा न देने का आरोप
कलेक्टर के समक्ष कुछ लोगों ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) के खिलाफ शिकायत की है। टाटीबंध निवासी सुशील शर्मा ने सीमांकन भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग करते हुए बताया कि ग्राम सोनडोंगरी स्थित जमीन पर हाउसिंग बोर्ड की ओर से जमीन अधिग्रहित की जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया है। लोगों ने यहां मुआवजा दिलाने के लिए मंगा की। वहीं लक्ष्मण बारले, कार्तिक राम, गोपाल नगर निवासी फिरंगी साहू ने इलाज कराने के लिए आर्थिक सहायता के लिए अर्जी लगाई है।

Related Articles

Back to top button