ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
टेक्नोलॉजी

भारत सरकार ने बैन किये 54 चाइनीज ऐप्‍स, बैन लिस्‍ट में AppLock भी शामिल 

भारत सरकार ने देश की सुरक्षा को खतरा बताते हुए 54 चाइनीज़ एप्स को बैन कर दिया है। बैन किए गए ऐप्स की लिस्ट में गरेना फ्री फायर और ऐप लॉक जैसे पॉपुलर नाम भी शामिल हैं। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के अनुसार, यह 54 चाइनीज़ ऐप्स 2020 के बाद से बैन किए गए 264 ऐप्स का या क्लोन वर्जन थे या फिर उसी तरीके से काम करते थे। जिन ऐप्स के खिलाफ सुरक्षा विरोधी इनपुट प्राप्त हुए थे, उनमें स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा, म्यूजिक प्लेयर, म्यूजिक प्लस, वॉल्यूम बूस्टर, वीडियो प्लेयर मीडिया ऑल फॉर्मेट्स, वीवा वीडियो एडिटर, नाइस वीडियो बाइदू, एपलॉक और एस्ट्राक्राफ्ट जैसे ऐप्स शामिल हैं। भारत में यह चीनी एप के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई होगी। जून 2021 में सरकार ने 59 चीनी एप को देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के खिलाफ बताते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Related Articles

Back to top button