ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने ऐसी गाली दी थी जिसे बता भी नहीं सकते, शार्दुल ठाकुर का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का समापन जिस तरह से हुआ वो निराश करने वाला रहा। कोविड-19 की वजह से पांचवां टेस्ट मैच कैंसल कर दिया गया और सिर्फ चार मैचों का आयोजन ही किया जा सका। इन मैचों में भारतीय टीम 2-1 से आगे थी, लेकिन उसे विजेता घोषित नहीं किया गया और इस सीरीज का विजेता कौन होगा इसका फैसला साल 2022 में होगा जब भारत व इंग्लैंड इस सीरीज का बचा हुआ आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे।

इस टेस्ट सीरीज में गेंद और बल्ले के बीच शानदार जंग देखने को मिला। चारों टेस्ट मैचों में रोमांच जबरदस्त था और इसके एक बेहतरीन टेस्ट सीरीज कहा जा सकता है। इसके अलावा इस टेस्ट सीरीज में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर जो तनातनी दिखी इसके लिए भी इसे याद किया जाएगा। लार्ड्स टेस्ट मैच के दौरान जेम्स एंडरसन और जसप्रीत बुमराह के बीच जमकर जुबानी जंग हुई थी। अब इन दोनों के बीच असल में क्या बात हुई थी इसके बारे में टीम इंडिया के आलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने बताया।

शार्दुल ठाकुर ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि, हम एंडरसन पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान कुछ हुआ था और इसे ओवल में ले जाया गया था। बाद में मुझे बताया गया कि एंडरसन ने बुमराह से कुछ कहा जो उन्हें नहीं करना चाहिए था, मुझे बताया गया था कि उन्होंने (इंग्लैंड टीम) बुमराह को गाली दी थी। उन शब्दों को सार्वजनिक रूप से नहीं कहा जा सकता है, इसलिए सभी भारतीय खिलाड़ी इसके बाद चार्ज हो गए थे।

शार्दुल ने कहा कि, जब हम विदेश जाते हैं तो हमारे टेलेंडर्स को भी बाउंसर्स का सामना करना पड़ता है। ऑस्ट्रेलिया में, नटराजन को मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस द्वारा बाउंसर फेंके गए थे, जबकि उन्हें पता था कि इस व्यक्ति ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की है। तो अब जब हमारे विरोधियों का टेलेंडर बल्लेबाजी करने आता है तो हम उस पर बाउंसर क्यों नहीं फेंक सकते? हमें बॉडीलाइन गेंदबाजी क्यों नहीं करनी चाहिए? हम किसी को खुश करने के लिए नहीं खेल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button