ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
देश

जालंधर रैली में बोले PM मोदी, ‘ नवा पंजाब कर्ज से मुक्त होगा, अवसरों से युक्त होगा ‘

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के जालंधर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। पंजाब में बीजेपी ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी के साथ गठजोड़ किया है। यह पंजाब विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी की पहली रैली है। इससे पहले फिरोजपुर में पीएम मोदी की चुनावी रैली हो नहीं पाई थी। अपने संबोधन में PM मोदी ने दावा किया कि पंजाब में एनडीए की सरकार बनने जा रही है और राज्‍य में विकास का नया अध्‍याय शुरू होगा। उन्‍होंने कहा, ‘मैं पंजाब के हर व्‍यक्ति को यह विश्‍वास दिलाने आया हूं कि आपके विकास के लिए हमारे प्रयास में कोई कमी नहीं रहेगी। अपने संबोधन में PM मोदी ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए, ‘कांग्रेस की सरकारें एक परिवार के रिमोट कंट्रोल से चलती हैं। ‘PM मोदी ने कांग्रेस पर अमरिंदर सिंह के नेतृत्‍व वाली सरकार को चलाने में बाधा डालने, इसे रिमोट कंट्रोल से चलाने की कोशिश करने के बाद ‘कैप्‍टन’ को अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा, ‘आज आप कांग्रेस की हालत देखिए। यह पार्टी टूट रही है, इनमें अपने नेता ही इसको ‘बेनकाब’ कर रहे हैं। जिस पार्टी में इतनी ज्‍यादा अंदरूनी लड़ाई हो, वह पंजाब को स्थिर सरकार नहीं दे सकती।

PM मोदी ने कहा कि पंजाब से उनका पुराना नाता रहा है और वो उस कर्ज को चुकाने के लिए वो जितनी मेहनत करते हैं, उतना ही सेवा भाव उनके अंदर जगता है। नवा पंजाब बनाने के लिए वो संकल्पबद्ध हैं। मोदी ने कहा कि पंजाब खासकर युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए वो कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। पीएम मोदी ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। PM मोदी ने कहा कि नवा भारत तभी बनेगा, जब नवा पंजाब बनेगा। उन्होंने कहा कि नवा पंजाब कर्ज से मुक्त होगा, अवसरों से युक्त होगा। नवा पंजाब में में विरासत भी होगी विकास भी होगा। नवा पंजाब जब भ्रष्‍टाचार और माफिया के लिए जगह नहीं होगी कानून का राज होगा। PM मोदी ने कहा कि पंजाब में बदलाव के लिए अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। इसलिए नवा पंजाब भाजपा दे नाल, नवा पंजाब नई टीम दे नाल।

Related Articles

Back to top button