ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
खेल

तीसरा ICC वर्ल्ड कप 2019 जीतने के इरादे से टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना

नई दिल्ली: तीसरा वनडे विश्व कप जीतने के इरादे के साथ टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना हो गई है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपने सोशल अकाऊंट पर अपनी फोटो भी शेयर की है। इन फोटो में खिलाड़ियों ने सूट पहना हुआ है और वो एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। विश्व कप 30 मई से शुरू होगा, जहां पहला मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। भारत अपने अभियाैन की शुरूआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू करेगी। इंग्लैंड, भारत, आस्ट्रेलिया को इस बार विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। विश्व कप 30 मई से 14 जुलाई तक चलेगा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि विश्व कप में जो भी टीम दबाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी, वो कामयाब होगी।

BCCI

@BCCI

Jet set to go ✈✈

10.2K people are talking about this

विश्व कप 2019 के लिए रवाना होने से पहले कप्तान कोहली और कोच शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। शास्त्री नकहा, केधार जाधव पूरी तरह से फिट हैं और टीम के साथ जा रहे हैं। शास्त्री ने पूर्व कप्तान धोनी को टीम की अहम कड़ी बताया। शास्त्री ने कहा धोनी की टीम में मौजूदगी ही विपक्षी टीमों को दबाव में ला देती हैं।

ANI

@ANI

Mumbai: Indian Cricket team departs for ICC Cricket World Cup 2019, being held in England and Wales from May 30 to July 14.

431 people are talking about this

एक पूर्व कप्तान होने के नाते वो कई तरह से टीम की मदद कर सकते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर भी वो शानदार हैं। विराट ने कहा, ‘विश्व कप में सबसे जरूरी होता है कि आप दबाव को कैसे हैंडल करते हैं, ना कि कंडीशन्स को। हमारे सभी गेंदबाज फ्रेश हैं और कोई भी थका हुआ नजर नहीं आ रहा है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button