ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

आप बेहतर चुनाव परिणाम के प्रति आश्वस्त : संजय सिंह

नई दिल्ली: आप ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने संबंधी एक्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुये कहा है कि पार्टी बेहतर चुनाव परिणाम के प्रति आश्वस्त है. आप के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि पार्टी ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में चुनाव लड़ा था और इन पर बेहतर चुनाव परिणाम मिलने के प्रति आश्वस्त है. उन्होंने कहा,‘‘हमने पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में सीमित सीटों पर चुनाव लड़ा, हम पूरे देश में चुनाव नहीं लड़े थे। हम आश्वस्त हैं कि जनता ने हमारे हक में अच्छा फैसला दिया है. चुनाव में आप के प्रदर्शन के आधार पर पार्टी के भविष्य के बारे में सिंह ने कहा, ‘‘हमारा भविष्य 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने पर पता चल जायेगा। हम एक्जिट पोल की तरह कोई नतीजा बता दें, यह ठीक नहीं रहेगा। लेकिन यह जरुर है कि आप को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे और हमारी अच्छी सीटें आयेंगी। एक्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुये सिंह ने कहा कि एक्जिट पोल को सिर्फ और सिर्फ लोगों को भ्रमित करने के लिये किया गया है. पिछले चुनावों के परिणामों से साफ है कि एक्जिट पोल के 90 फीसदी नतीजे गलत साबित हुये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button