ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

जनता ने किसी को जिताने या हराने की बजाय देश के पुनर्जागरण एवं पुनरोत्थान के लिए वोट दिया: पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि 2019 का चुनाव उनके लिए निष्कंटक रहा और जनता ने किसी को जिताने या हराने की बजाय देश के पुनर्जागरण एवं पुनरोत्थान के लिए एकजुट होकर वोट दिया है। मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बुलायी गयी केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों की स्वागत एवं आभार मिलन बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बैठक के बाद मीडिया को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत से चुनाव देखें है। पर यह चुनाव राजनीति से ऊपर था। जनता तमाम दीवारें लांघ कर खुद चुनाव लड़ रही थी। यह अछ्वुत दृश्य था। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता किसी को हराने या किसी को जिताने के लिए लिए नहीं बल्कि देश के पुनर्जागरण एवं पुनरोत्थान के लिए एकजुट हो कर वोट दिया है।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव ने यह भी साबित किया है कि देश की राजनीति में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का प्रयोग स्वाभाविक प्रयोग है तथा इसे और मजबूत बनाया जाएगा। इतने बड़े देश को मजबूती से चलाने के लिए सबका साथ जरुरी है। मोदी ने कहा कि वह अपने राजनीतिक जीवन में पार्टी के पदाधिकारी, मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री के रुप में कई चुनावों में प्रचार अभियानों में सक्रिय रहे हैं लेकिन इस बार का अभियान पूरी तरह से निष्कंटक होकर चलाया। अभियान में आनंद की अनुभूति हुई। इस दौरान देश के कई स्थानों पर गये लेकिन उन्हें लगा कि वह देश की तीर्थयात्र कर रहे हैं। मोदी ने सभी लोगों के सहयोग के लिए उनके प्रति कृतज्ञता भी ज्ञापित की।

तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री के भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान, अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल, शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल, भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के रामदास आठवले ने उनका पुष्प गुच्छ देकर एवं एक बड़ी माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद शाह ने अपने विचार सामने रखे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की और मंत्रिमंडल के सहयोगियों के योगदान की सराहना की तथा चुनाव अभियान में सहयोग के लिए सबका आभार व्यक्त किया। राजनाथ सिंह, गडकरी और अन्य मंत्रियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, चौधरी बीरेन्द्र सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, प्रकाश जावड़ेकर, मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमण, संतोष गंगवार, जनरल वी के सिंह, थावरचंद गहलोत, मेनका गांधी, रविशंकर प्रसाद आदि मौजूद थे। भाजपा के संगठन महासचिव रामलाल सहित पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button