ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने सुषमा स्वराज की जयंती पर किया नमन

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश से सांसद रही स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में स्व. श्रीमती स्वराज के चित्र पर माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीमती स्वराज का स्मरण करते हुए ट्वीट किया है कि “जब आदरणीय सुषमा दीदी बोलती थी, तो ऐसा प्रतीत होता था मानो माँ सरस्वती उनकी जिह्वा पर विराजमान हैं। उनके व्यवहार में हम सभी के लिए न केवल बहन का प्यार अपितु ममत्व का पवित्र भाव आकण्ठ भरा था। आप सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। अपने कार्यों और विचारों से देश एवं दुनिया के लोगों का दिल जीत लेने वाली, पूर्व विदेश मंत्री, माँ सरस्वती की वरद पुत्री, आदरणीय दीदी सुषमा स्वराज की आज जयंती है। आज उनका आत्म-विश्वास से मुस्कुराता चेहरा बरबस ही आँखों के सामने बार-बार आ रहा है। जयंती पर दीदी के चरणों में प्रणाम।”

श्रीमती सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा की अम्बाला छावनी में हुआ था। वे सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व अधिवक्ता थी। संसद सदस्य के रूप में 7 बार और विधानसभा सदस्य के रूप में 3 बार चुनी गईं। श्रीमती स्वराज मध्यप्रदेश के विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र से भी निर्वाचित हुई। उन्होंने 13 अक्टूबर 1998 से दिल्ली के पाँचवें मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया। साथ ही वे अटल जी की सरकार में सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों की मंत्री रही। वर्ष 2009 से 2014 के लोकसभा कार्यकाल में वे विपक्ष की नेता भी रही। श्रीमती सुषमा स्वराज वर्ष 2014 से 2019 के कार्यकाल में भारत की पहली महिला विदेश मंत्री बनी। वे विभिन्न क्षमताओं में कई सामाजिक और सांस्कृतिक निकायों से जुड़ी रहीं। श्रीमती स्वराज को भारत सरकार ने मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया । उनका निधन 6 अगस्त 2019 को हुआ।

Related Articles

Back to top button