ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मनोरंजन

Karan Deol और Drisha Acharya के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे सामने आया वीडियो

इस समय सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हर तरफ से सुर्खियां बटोर रही है। करण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और फिल्मकार बिमल रॉय की परपोती दृशा आचार्य से शादी की है। शादी के बाद 18 जून को ही रात में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा गया था। करण की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। वहीं धर्मेंद्र भी अपने पोते की शादी में एनर्जेटिक अंदाज में दिखाई दिए। सनी देओल और बॉबी देओल के इंडस्ट्री फ्रेंड्स ने भी इस ग्रैंड रिसेप्शन में शिरकत की। इस दौरान इन सभी सेलेब्स ने पैपराजी के सामने पोज भी दिए।

शामिल हुए ये बॉलीवुड सितारे

इस रिसेप्शन से करण और दृशा आचार्य का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों अपनी वेडिंग रिसेप्शन के लिए तैयार हुए काफी खूबसूरत लग रहे हैं। करण सूट-पैंट में दिखाई दे रही हैं तो वहीं दृषा भी शानदार ड्रेस में नजर आ रही हैं। रिसेप्शन से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और करण के दादा धर्मेंद्र का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बारात के दौरान डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं बॉबी देओल का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पत्नी तान्या और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाए वीडियो

इस शानदार रिसेप्शन का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे थे। सामने आए एक वीडियो में सलमान अपने भाईजान वाले लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लू कलर का सूट पहन रखा था। वहीं मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी कुर्ता लुक में देओल परिवार के फंक्शन में शामिल हुए।

कई फिल्मों में विलेन के रोल में नजर आने वाले दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा भी इस शादी में पहुंचे। वहीं सुनील शेट्टी, अनुपम खेर, सुभाष घाई, शत्रुघ्न सिन्हा जैसा कई बड़े सितारे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर करण और दृशा का रिसेप्शन के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button