ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...
खेल

Rishabh Pant बने भारतीय T20 टीम के उपकप्तान, ये है वजह

टीम इंडिया के नवनियुक्त उपकप्तान केएल राहुल हैम्स्ट्रिंग चोट के कारण T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके बाद चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को यह जिम्मेदारी सौंपी है.

IND vs WI T20i Series- Rishabh Pant Named India’s Vice Captain: टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) अपने खेल से फैन्स और विशेषज्ञों को लगातार प्रभावित कर रहे हैं. वह अब टीम इंडिया में नंबर 4 की पॉजिशन पर खेल रहे हैं और इसीके साथ सिलेक्टर्स ने उनके कंधों पर टीम की उपकप्तानी की जिम्मेदारी भी डाल दी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही टी20I सीरीज के लिए पंत को उपकप्तान बनाया गया है. पहले वह सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर ही इस सीरीज में चुने गए थे लेकिन वनडे सीरीज में हैम्स्ट्रिंग में खिंचाव आने के बाद टीम के उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) बाहर हो गए तो उन्हें उपकप्तानी सौंपी गई है.

भारतीय टीम को कोलकाता में 16 फरवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में पंत कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के डेप्यूटी कप्तानी की भूमिका में नजर आएंगे. उपकप्तान केएल राहुल वनडे सीरीज में पहले वनडे में ब्रेक के बाद दूसरे मैच में टीम से जुड़े थे. वह तीसरे मैच में भी नहीं खेल पाए थे क्योंकि उनकी हैम्स्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था. भारत ने यह वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी.

रिषभ पंत इससे पहले कभी भारतीय टीम में कप्तान या उपकप्तान की भूमिका में नहीं रहे हैं. यह पहला मौका है, जब 24 वर्षीय पंत को उपकप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है. हालांकि वह घरेलू स्तर पर अपनी होम टीम दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं, जबकि पिछले सीजन आईपीएल में भी उन्हें पहली बार कप्तान बनाया गया था. पंत को भारतीय टीम में भविष्य के कप्तान के तौर पर भी देखा जा रहा है.

इस बीच भारत को सीरीज की शुरुआत से पहले वॉशिंग्टन सुंदर के रूप में एक और झटका लगा है. टीम के ऑफ स्पिनर सुंदर भी हैम्स्ट्रिंग में खिंचाव के चलते इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं. सुंदर की जगह चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को टीम में मौका दिया गया है.

Related Articles

Back to top button