ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
देश

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, आपस में टकराई 6 गाड़ियां, 4 की मौत 8 घायल

पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। 8 घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। खंडाला घाट के खोपोली एग्जिट पर हुए इस हादसे में एक साथ 6 गाड़ियां आपस में टकराई हैं। ट्रक और कंटनेर के बीच एक कार सैंडविच बन गई और सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई। दुर्घटना सुबह 6.40 बजे एक्सप्रेसवे पर पुणे से मुंबई की ओर जाने वाली लेन में हुई है। इस हादसे में दो ट्रक, एक कंटनेर, दो कार और एक टेम्पो आपस में टकराए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और सभी गाड़ियों को किनारे कर एक घंटे तक बंद रहे रूट को चालू करवाया।

हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रहा कंटनेर टायर पंचर होने के बाद बीच सड़क में रुक गया। पीछे से आ रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर इससे टकरा गई। जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी और इसके बाद एक-एक करके कार, टेम्पो और ट्रक की टक्कर हुई। हालांकि सबसे ज्यादा छोटी गाड़ियां ही क्षतिग्रस्त हुईं हैं। घायल भी इन्हीं गाड़ियों में सवार थे। सभी घायलों को खोपोली नगर अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। महाराष्ट्र सुरक्षा बल, एंजेल रेस्क्यू टीम और खोपोली, खंडाला, हाईवे पुलिस मौके पर रेस्क्यू और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button