ब्रेकिंग
Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द... Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24 कैरेट सोना 1.57 लाख के पार; जान... Korba Crime & News: नुनेरा के अलगू तालाब में डूबीं 3 मासूम बच्चियां; पुलिस ने शवों का पंचनामा कर जां... Sukma Youth Murder: लेंदा गांव में मलगानगिरी के युवक की हत्या से हड़कंप; युवती और परिजनों समेत 5 आरो... Raipur Ashirwad Ka Diya: तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर सीएम विष्णुदेव साय ने जलाए दीये; रायपुर वासियों ने... CG Infrastructure News: छत्तीसगढ़ में हर साल बनेगा वार्षिक एक्शन प्लान; लोक निर्माण विभाग बना नोडल ए... Chhattisgarh News: मानव-हाथी द्वंद्व पर हाईकोर्ट में सुनवाई; फसल नुकसान का वास्तविक मुआवजा और मौत पर...
मध्यप्रदेश

मजदूरों से भरी पिकअप सिंध नदी में गिरी,4 की मौत, 16 घायल

शिवपुरी  भीषण हादसे में 4 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। हादसा कोलारस के हीरापुर गांव के पास हुआ। यहां मजदूरों से भरी पिकअप रात करीब दाे बजे अनियंत्रित होकर सिंध नदी में गिर गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप बंगाल से आए मजदूरों की खेप को लेकर निर्माण साइट पर जा रही थी, तभी हादसा हुआ।

शिवपुरी में पड़ोरा से पिछोर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में लगी डीसीसी कंपनी ने पुल निर्माण के लिए विशेष मजदूर पश्चिम बंगाल के किशनगंज से बुलाए थे। मजदूर सोमवार की रात रेलमार्ग से झांसी पहुंचे और वहां से बस से शिवपुरी के ग्राम पड़ोरा पहुंचे। कंपनी का पिकअप वाहन मजदूरों को लेकर साइट पर जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

मृतकों में से तीन लोगों की पहचान हामिद मोहम्मद अब्दुल्ला पुत्र मुजारक निवासी सिरसी, खहुल आमीन पुत्र अब्दुल रहमान निवासी सिरसी और हाकिम पुत्र मुस्तफा निवासी चाकुलिया पश्चिम बंगाल के रूप में की गई है। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

अचानक से झटका लगा

घायल ने बताया कि सभी पश्चिम बंगाल से ट्रेन से झांसी पहुंचे थे। यहां से बस से शिवपुरी पहुंचे और फिर कंपनी की गाड़ी से साइट पर जाने के लिए निकले थे। सिंध नदी के पास अचानक से झटका लगा और गाड़ी गड्‌ढे में घुसती हुई पलटी खा गई। उसने बताया कि गाड़ी के सामने कोई जानवर आ गया था। उसे बचाने के चक्कर में हादसा हुआ।

घायलों में ये हैं शामिल

जो लोग घायल हुए हैं, उनमें नजर अली, नासिर अली, मुस्ताक आलम, जमीरउद्दीन, परवेज आलम, साहिद उल आलम, असगर अली, सफीक उल सालम, अब्दुल हलीम, दिलवर हुसैन, पिंटू हलदर, तबरूख अली, जसीम मोहम्मद, मेहबूब खान आदि शामिल हैं। घायलों में से जसीम और मेहबूब की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button