ब्रेकिंग
Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क...
मध्यप्रदेश

राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह को पार्टी ने बनाया स्टार प्रचारक; सूची में प्रदेश से दो नेताओं का नाम

भोपाल   राघोगढ़ विधानसभा सीट से विधायक और पूर्व CM दिग्विजयसिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह अब उत्तरप्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस ने उन्हें यूपी चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। यह पहली बार है जब जेव्ही दूसरे राज्य में पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। इससे पहले उनके पिता प्रचार करते रहे हैं।

सोमवार को कांग्रेस की ओर से 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी हुई है। यह 3 मार्च को होने वाले छंटवे चरण के लिए है। मध्यप्रदेश से इस सूची में दो नाम शामिल किए गए हैं। एक नाम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का है और दूसरा नाम जयवर्धन सिंह का। जेव्ही दूसरी बार राघोगढ़ सीट से विधायक हैं। उनके समर्थक प्रदेश में भी संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेवारी देने की मांग किसी न किसी रूप में उठाते रहे हैं।

बता दें कि उनके पिता दिग्विजय सिंह अब तक इस तरह की जिम्मेवारियां उठाते रहे हैं। वह कई राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं। लेकिन पिछले लगभग 3 वर्ष से दिग्गी भी जयवर्धन सिंह का नाम ही आगे बढ़ाते रहे हैं। कमलनाथ ने भी उन पर कई बार भरोसा जताया है। संगठन के कई मामलों में जयवर्धन सिंह को सीधे तौर पर शामिल किया गया है। अब वह यूपी चुनाव में प्रचार करते नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button