ब्रेकिंग
West Bengal Politics: TMC में बड़ी बगावत; ऋतब्रत बनर्जी गुट का ममता बनर्जी को ऑफर, क्या ममता बनेंगी '... Ghaziabad Outer Ring Road: राजनगर एक्सटेंशन में जाम से मिलेगी मुक्ति; 91 करोड़ की लागत से बनेगा नया ... Odisha Bank Horror: मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुँचा भाई; केंद्र सरकार ने ब्रांच मैनेजर को किया सस्... Lucknow Aliganj Fire Case: कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत; जानिए क्या हैं दोषियों पर लगी कानून... JD Vance Pakistan Statement: पाकिस्तान पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान से गरमाई राजनीति; रिपब्लिकन स... Crude Oil Price Crash: कच्चे तेल की कीमतों में 5% की बड़ी गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-ड... Nirjala Ekadashi 2026 Date: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना छिन जाएगा व्रत का पूरा पु... Hrithik Roshan in Jailer 2: चेन्नई में शूट करेंगे स्पेशल कैमियो? 'जेलर 2' के लेटेस्ट अपडेट ने बढ़ाई फ... Japan PM Sanae Takaichi India Visit: जापान की पीएम ताकाइची आएंगी गुवाहाटी; पीएम मोदी के साथ होगी साल... FIFA World Cup 2026: मेसी बनाम एम्बाप्पे; गोल्डन बूट और सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड के लिए सीधी टक्कर
देश

जाकिर नाइक ने फिर दिया भड़काऊ बयान, मलेशियाई हिंदुओं पर उठाए सवाल

विवादित मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक ने फिर एक बार हिंदुओं को लेकर टिप्पणी की है और उनकी इस टिप्पणी ने मलेशियाई सरकार को नाराज कर दिया है। दरअसल भारत से भागकर मलेशिया में शरण लिए हुए जाकिर नाइक ने वहां के हिंदुओ को लेकर एक बयान दिया। जाकिर ने कहा कि, ‘मलेशिया में रहने वाले हिंदु मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से ज्यादा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति वफादार हैं।‘

इस्लामी उपदेशक के इस बयान पर मलेशिया के मानव संसाधन मंत्री एम.कुलसेगरन ने कहा कि वह कैबिनेट बैठक में मुस्लिम उपदेशक डॉक्टर जाकिर नाइक के मलेशिया में भारतीयों के खिलाफ कथित उकसावे का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जाकिर नाइक को मलेशियाई मामलों की आलोचना या स्थानीय समुदायों में हस्तक्षेप करने का कोई हक नहीं है। वो एक बाहरी आदमी है, एक भगोड़ा है और उसे मलेशियाई इतिहास की कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में उसे स्थानीय लोगों को नीचा दिखाने जैसा विशेषाधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। इतना ही नहीं कुलसेगरन ने ये भी कहा कि जाकिर नाइक पर मलेशियाई हिंदुओं पर सवाल उठाने पर एक्शन होना चाहिए।

PunjabKesari

आपको बता दें कि जुलाई में जाकिर नाइक ने मलेशिया से वापस नहीं भेजे जाने के लिए मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद का शुक्रिया अदा किया था। दरअसल, जाकिर नाइक पर भारत में अपने भाषणों के जरिए नफरत फैलाने, युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों का आरोप है। जिसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने भारत से भागकर मलेशिया में शरण ली थी। इतना ही नहीं, भारत ने जनवरी में मलेशिया सरकार से जाकिर नाइक को स्वदेश भेजने का औपचारिक अनुरोध किया था, तब मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने जाकिर नाइक का समर्थन किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button